बॉलीवुड

Parveen Babi संग 4 साल लिव-इन में रहे थे डैनी, अभिनेत्री की इस हरकत से हो गए थे खफा

परवीन बॉबी डैनी डेन्जोंगपा से प्यार में पागल थी। दोनो का प्यार इतना था कि दोनो लिवइन रिलेशन में भी रहते थे। लेकिन एक समय ऐसा आया कि दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिए। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2022, 6:19 PM IST
Danny lived in live-in relationship with Parveen Babi for 4 years
Danny lived in live-in relationship with Parveen Babi for 4 years

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और परवीन बॉबी के प्यार के बारे में कौन नहीं जानता होगा। एक्टर डैनी डेन्जोंगपा ने हिंदी सिनेमा फिल्म 'जरूरत' से कदम रखा था। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आए थे। डैनी डेन्जोंगपा ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही था, इसके अलावा वह एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।

डैनी डेनजोंगपा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि- वह चार साल तक परवीन बॉबी के साथ रह रहे थे। उन्होने इस बारें में आगे बताते हुए यह भी कहा था कि- हम 4 साल तक एक साथ रह रहें थे। उन दिनों ये बड़ी खबर थी। हमारा वक्त काफी अच्छा गुजरा था, लेकिन बाद में हमने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। डैनी ने खुद परवीन बॉबी से जुड़े कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया हैं।

बता दे कि डैनी डेन्जोंगपा ने इस बात का खुलासा किया कि वह एक बार सेट से एक्ट्रेस किम को लेकर अपने मुंबई स्थित घर पर जा रहे थे। क्योंकि वह उन्हें सरप्राइज देने वाले थे। लेकिन वे जैसे ही वहां पहुंचे, उन्हें परवीन बाबी पहले ही वहां पर मौजूद मिलीं। एक्ट्रेस उनके बेड पर लेटी हुई थीं।ऐसी स्थिती में देख डैनी काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। जिसके बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया।

आपको बता दे कि करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके डैनी डेंजोंगपा एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं. हाल ही में डैनी को कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में देखा गया था। फिल्मों में शानदार अदाकारी का परिचय दे चुके एक्टर पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं. फिल्मों के अलावा डैनी ने टीवी शो में भी काम किया है

Updated on:
25 Feb 2022, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All