बॉलीवुड

टीवी की सीता करवा रही थी फोटोशूट अचानक आए राम तो……

टीवी की सीता करवा रही थी फोटोशूट अचानक आए राम तो.....

less than 1 minute read
Sep 28, 2020
राम सीता के किरदार में कलाकार

टीवी सीरियल में राम और सीता की भूमिका निभा रहे गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह पति-पत्नी की जोड़ी अक्सर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। जिन्हें फैंस इंटरनेट पर काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देबीना बनर्जी फोटोशूट करवा रही है।

आपको बता दें कि टीवी में सीता का किरदार निभा रही देबीना फोटोशूट करवाती रहती है। वह इस दौरान व्हाइट आउट फिट में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनके पति और एक्टर गुरमीत आकर गोविंदा के गाने पर डांस करने लगते हैं। ऐसे में वहां का माहौल बदल जाता है। क्योंकि देबीना भी उनके साथ गोविंदा के गानेे केे स्टेप करने लगती है। यह सब देखकर फोटोग्राफर भी हैरान रह जाता है। यह फनी वीडियो इंडियन टेली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी सीरियल रामायण से काफी प्रसिद्ध हुए हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।

Published on:
28 Sept 2020 07:10 pm
Also Read
View All