बॉलीवुड

‘बिग बॉस 13’ में अपने हॉट लुक से देवोलीना करेंगी सबको घायल, 150 आउटफीट लेकर गईं है शो में

150 कपड़ो के साथ 'बिग बॉस' में एंट्री की देवोलीना भट्टाचार्य ने बहू अवतार छोड़ दिखेंगी बोल्ड लुक में शो नहीं बनाएंगी कोई बॉयफ्रेंड
2 min read
Oct 01, 2019
devo1.jpeg

नई दिल्ली। टेलीविजन पर गोपी बहू से फेमस होने वाली देवोलीना भट्टाचार्य बिग बॉस13 के हाउस पहुंच चुकी है। बिग बॉस के हाउस जाने से पहले वो अपनी बहू की इमेज को बाहर ही छोड़ कर आईं है। शो में जाने से पहले देवोलीना ने एक इंटव्यू में कहा कि वो बिग बॉस के घर पूरी तैयारी के साथ जा रही हैं।

इंटव्यू में देवोलीना ने बताया था कि वो बिग बॉस के घर 150 कपडे लेकर जाने वाली है। साथ ही जिसमें नाइट सूट, गाउन और डिजाइनर्स आउटफीट शमिल है। उन्होंने ये भी बताया कि वो इन सब आउटफिटस को बिग बॉस हाउस में पहनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

देवोलीना बिग बॉस के घर बनने वाले रिश्तों को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर मैं कोई भी ब्रॉयफ्रेंड नहीं बनाऊंगी क्योंकि यहां जो भी रिश्तें बनते हैं वो झूठे होते हैं। लेकिन देवोलीना की मां ने इस बात पर देवोलीना को कहा कि मैं चाहती हूं कि तुम जब बाहर आओ तो एक से दो होकर आओ।

Published on:
01 Oct 2019 03:58 pm