बॉलीवुड

कच्चे आम खाने के लिए मचल रहा है दीपिका पादुकोण का मन, इंस्टा पर तस्वीर शेयरकर बताई ये बात

दीपिका पादुकोण कच्चे आम खाती आईं नजर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
2 min read
dipika_final.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पति रणवीर सिंह के साथ घऱ पर रहकर समय व्यतीत कर रही है। और समय समय पर फैंस के साथ रूबरू होने के लिए वो ऐसी तस्वीरों को शेयर कर देती है ,जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। अभी हाल ही में उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो कच्चे आम का स्वाद लेते नजर आ रही हैं। अब ऐसी तस्वीर को जब फैंस देखेंगे, तो इस पर कयास लगाना उचित ही है कि दीपिका अब जल्द ही खुशखबरी सुनाने को तैयार है।

जिस तरह से दीपिका तस्वीर में कच्चे आम का स्वाद ले रही हैं उससे साफ पता चलता है कि अब एक्ट्रेस को इस तरह की खट्टी चीजों से कितना प्रेम हो रहा है। दीपिका ने इन कच्चे आम पर लाल मिर्च डाला हुआ है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: "तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं." उनकी यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दम नही दिखा पाई। अब वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। यह फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर अधारित है।

Updated on:
04 May 2020 09:57 am
Published on:
04 May 2020 09:56 am
Also Read
View All
मिर्जापुर के ‘घूम-घूम’ को ‘FA9LA’ जैसा हिट बनाना चाहते थे रवि किशन, बोले- ‘कुछ जादुई करते हैं’, कोरियोग्राफर ने किया खुलासा

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है