बॉलीवुड

रणवीर पहले दीपिका का नाम इन स्टार्स से जोड़ा गया

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ भी दीपिका के अफेयर की अफवाहें रह चुकी हैं।

2 min read
Oct 22, 2018
Ranveer Singh And deepika padukon

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख बीते दिन ही सोशल मीडिया पर साझा की है। इनकी शादी 14और15 नवंबर को है। लंबे वक्त से इस पर सस्पेंस बना हुआ था। दोनों के फैन्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से दीपिका, रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस रिलेशनशिप से पहले खबरें थी कि वह कई स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है रणबीर कपूर का।

रणबीर कपूर के साथ रह चुकीं रिलेशन में

चर्चा थी कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बना चुके थे। मगर इस रिश्ते को दीपिका किसी मुकम्मल अंजाम तक नहीं पहुंचा पाईं और दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस वक्त दोनों के प्रशंसक ब्रेकअप की खबरों पर भरोसा नहीं कर रहे थे। बता दें कि इस जोड़ी की मुलाकात सिनेमाई पर्दे पर सबसे पहले साल 2008 की हिट फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में हुई। ब्रेअकप के बाद भी इस जोडी़ की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आई जो कि एक बड़ी हिट साबित हुई।

इनसे भी रह चुका रिलेशन

रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप टूटने के बाद विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका के अफेयर की अफवाहें रही थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा भी गया था। इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ भी दीपिका के अफेयर की अफवाहें रह चुकी हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि कभी किसी ने भी नहीं की।

ये भी पढ़ें

दीपिका-रणवीर के वेडिंग कार्ड में हुई ये बड़ी चूक, लोगों ने उड़ाई खिल्ली!
Updated on:
22 Oct 2018 04:15 pm
Published on:
22 Oct 2018 01:37 pm
Also Read
View All