
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पॉपुलर जोड़ी पिछले काफी दिनों से शादी करने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर सभी अटकलों से पर्दा उठा दिया है। बीते दिनों दीपिका, आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के चैट शो 'काफी विद करण के सीजन 6 में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान शादी से पहले ही दीपिका ने रणवीर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
दीपिका को पसंद नहीं रणवीर की यह बात
दीपिका ने रणवीर की पसंद और नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा, 'रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं... रणवीर की इसी चीज से वह प्यार करती हैं। वहीं दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं। साथ ही दीपिका ने कहा कि रणवीर का फैशन सेंस जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है।
पहली बार पब्लिकली रणवीर से रिलेशन किया स्वीकार
रणवीर-दीपिका पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने ही कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। करण के शो में पहली बार दीपिका ने होने वाले पति की आदतों के बारे में खुलासा किया।
इसलिए 15 नवंबर को करेंगे शादी
दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को शादी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा हो गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों ने फिल्म 'गोलियो की रासलीला रामलीला' में पहली बार स्क्रीन शेयर किया था। यह फिल्म 15 नवंबर, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म को पांच साल पूरे हो रहे हैं और इसी दिन वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
3000 मेहमान होंगे शरीक
दीपिका और रणवीर सिंह इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। 14 को शादी की रस्म होगी और 15तारीख को यह जोड़ा एक-दुजे का हो जाएगा। शादी में परिवार और उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद यह जोड़ा दो रिसेप्शन देगा। पहला रिसेप्शन बैंगलुरू में होगा जिसमें जोड़े के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में होगा। इस रिसेप्शन में करीब 3000 मेहमानों के शरीक होने की उम्मीद है।
मम्माज बॉय ही रहेंगे रणवीर
शो में दीपिका ने बताया कि रणवीर को देखकर हर कोई ये समझता है कि वो पर्सनल लाइफ में काफी वाइल्ड है। असल में ऐसा है नहीं। वे कितने भी बड़े हो जाएं हमेशा मम्माज ब्वॉय ही रहेंगे। पिछले दिनों ही दीपिका ने रणवीर को बेहतरीन किसर भी बताया था।