रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के 33वें जन्मदिन का सेलीब्रेशन ग्रैंड तरीके से किया है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर परिवार सहित उनके फैन्स ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी। वहीं इस मौके पर उनकी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण पीछे कैसे रहतीं। उन्होंने बेहद ही अनोखे अंदाज में रणवीर को विश किया। बता दें कि उन्हें खास अंदाज में डांस करते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया। जिसकी वीडियो दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
डांस कर रणवीर को किया बर्थडे विश:
बता दें कि जहां कल पूरी दुुनिया रणवीर को बर्थडे विश कर रही थी। वहीं दीपिका ने भी दीपिका ने भी धोनी को अपने अंदाज में विश किया। देर से ही सही मगर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक Boomerang वीडियो डाला है जिसमें वो डांस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो पर लिखा, hey hottie @ranveersingh, it's your birthday !!! इस वीडियो को दीपिका के कई अन्य फैन पेजों ने भी शेयर किया है।
'सिम्बा' के सेट पर कटा केक:
बता दे कि 'सिम्बा' फिल्म के सेट पर ही रणवीर से केक कटवाया गया। जिसकी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल पर तीन-तीन केक रखे हुए हैं, जिन्हें रणवीर काट रहे हैं और उनके पीछे जबरदस्त आतिशबाजी हो रही है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के 33वें जन्मदिन का सेलीब्रेशन ग्रैंड तरीके से किया है।