बॉलीवुड

‘तमाशा’ फिल्म के बाद एक बार फिर जमेगी दीपिका संग उनके एक्स-ब्वॅायफ्रेंड रणबीर की जोड़ी!

पिछली बार दोनों फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे। अब तीन साल बाद ये स्टार्स फिर एक साथ काम करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 2:23 PM IST
deepika padukone and ranbir kapoor
deepika padukone and ranbir kapoor

बॅालीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल रह चुके एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं। पिछली बार दोनों फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे। अब तीन साल बाद ये स्टार्स फिर एक साथ काम करेंगे। लेकिन रणबीर और दीपिका किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक फैशन शो के लिए साथ आ रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में दिखेंगे रणबीर-दीपिका
खबरों के मुताबिक दोनों ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। वह उनके डिजाइनर कलेक्शन के लिए रैंप वॅाक करेंगे। 9 अप्रेल को होने वाले मिजवान फैशन वीक में दोनों हाथों में हाथ डाले रैम्प वॉक करते दिखाई देंगे। इस शो के लिए अभी से रणबीर और दीपिका तैयारियों में जुट गए हैं।

आज भी रणबीर की अच्छी दोस्त हैं दीपिका
गौरतलब है कि पहले दीपिका और रणबीर एक-दूसरे के काफी नजदीक हुआ करते थे। लेकिन दोनों के ब्रेकअप होने के बाद रणबीर, कैटरीना कैफ के साथ तो दीपिका, रणवीर सिंह के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। लेकिन आज भी दीपिका और रणबीर अच्छे दोस्त हैं।

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लगातार इनसे जुड़ी शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर के महीने में 4 डेट चुनी है जिसमें से अब फाइनल डेट को लेकर चर्चा चल रही है। अभी तक शादी की फिक्स डेट सामने नहीं आई है।

तारीख के साथ वेन्यू भी फाइनल
रणवीर और दीपिका जब से मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं तभी से उनकी शादी की अपडेट्स सुनने को मिल रही हैं। तारीख के साथ-साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल किया जा चुका है। पहले दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर की फैमिली मुंबई में ही शादी करवाना चाहती है। कहा जा रहा है कि शादी मुंबई के किसी 5 स्टार होटल में होगी।

Updated on:
4 Apr 2018, 2:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन