एक बार फिर मीडिया की खबरों को गलत साबित करते दिखे ये लव बर्डस, ब्रेकअप नहीं पार्टी में चोंच लड़ा रहा है ये कपल...
काफी वक्त से खबरें आ रही थी की बॅालीवुड के सबसे चर्चित जोड़ा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच इन दिनों खिटपिट चल रही है। यहां तक की सुनने में तो ये भी आया था की इनका ब्रेकअप हो गया है। लेकिन लगता है इन दोनों ने ठान ली है की जब जब मीडिया हमारे बारे में ये खबर फैलाएगी हम इन्हें गलत साबित करेंगे। जी हां खबरों की माने तो हाल में लवबर्ड रणवीर-दीपिका एक दुसरे के साथ पार्टी करते नजर आए। पिछली रात रणवीर दीपिका के घर के बाहर स्पॉट हुए। वो गाड़ी में बैठे हुए थे और दीपिका के घर की तरह बढ़ रहे थे। इस दौरान रणवीर ने जैसे ही मीडिया के कैमरों को देखा तो हाथ दिखाकर अपने आने का संकेत दिया। इसके बाद तो अब ये साफ हो जाता हैं कि रणवीर-दीपिका का ब्रेकअप नहीं हुआ हैं। पिछले कुछ समय से उनके बारें में जो भी खबरें चल रही हैं वो सिर्फ और सिर्फ अफवाह हैं।
इस पार्टी से पहले सोशल मीडिया पर रणवीर ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसपर दीपिका का ये रिप्लाई दिया था। इसके बाद मीडिया में चारो तरफ फिर से उनके प्रेम की चर्चा होने लगी। लेकिन अब तो पक्की मोहर लग गई हैं कि रणवीर-दीपिका का ब्रेकअप नहीं हुआ हैं। इसके अलावा हाल में खबर आई थी की रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन , करण जौहर और अनिल कपूर एक बड़े कारोबारी की शादी अटेंड करने के लिए लंदन पहुंचे थे। इस शादी में उन्होंने खूब धमाल मचाया। अनिल कपूर के कई गानों पर साथ ठुमके लगाए। लेकिन क्या आप जानते हैं इस वक्त दीपिका भी लंदन में ही मौजूद हैं। खबर है की दिपिका और रणवीर कुछ वक्त के लिए मीडिया से दूर अकेले टाइम स्पैंट करना चाहते हैं। यही वजह है की इन दोनों ने ये सीक्रेट हॅालिडे प्लैन की। लेकिन आप दोनों कहीं भी चले जाए आपके फैन्स आपको ढूंढ ही लेते हैं।जी हां दीपिका पादुकोण को लंदन में उनका एक फैन मिल गया। उसने मस्ती के मूड में दीपिका से पूछा,- मुझे रणवीर सर देदो तो इस पर दीपिका बोली,- मुझे अपने डिंपल देदो। HOW SWEET!
रणवीर सिंह और दीपिका का ये वीडियो हुआ लीक
वैसे आपको बता दें इन दिनों रणवीर और दीपिका खासा सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दीपिका रणवीर की गोदी में बैठकर उनसे कोजी हो रही थी।
अगर फिल्मी करियर की बात की जाए तो जल्द ही दीपिका और रणवीर फिल्म पद्मावती में साथ दिखने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक खलनायका का किरदार निभाते वहीं दिपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर और दिपिका के अलावा चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर भी राजा का किरदार निभाते नज़र आएंगे। अब देखना दिल्चस्ब होगा कि आने वाली इस फिल्म में बॅालीवुड की ये तिगड़म क्या धमाल मचाती है। लेकिन सुनने में आया है की राजस्थान में फिल्म को लेकर विरोध हो रहा हैं। इसके बाद फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने इन फिल्म का करोड़ा का बिमा करवाया हैं।