बॉलीवुड

Deepika Padukone ने पति रणवीर सिंह को दिया ये चैलेंज, डांस वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया मजेदार डांस कमर मटकाते हुए किया 'buss it challenge' पति रणवीर को दीपिका ने डांस के बाद दिया धक्का
less than 1 minute read
Mar 11, 2021
Ranveer Singh and Deepika Padukone
Ranveer Singh and Deepika Padukone

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रणवीर के साथ एक फनी वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। दीपिका ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है जिसपर सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में डांस करते हुए दीपिका और रणवीर ने खूब कमर हिलाई और फैंस को दोनों की बॉन्डिंग खूब पसंद आ रही है।

दीपिका और रणवीर ने मटकाई कमाल की कमर

दीपिका पादुकोण ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अब तक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में दीपिका भी पति रणवीर की तरह फंकी कपड़ों में नजर आ रही हैं। दीपिका ने ये वीडियो 'buss it challenge' के अंदर किया है जिसमें उनका आउटफिट सबकी निगाहें अपनी ओर कर रहा है। दीपिका ने लाइट पिंक कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है जबकि रणवीर ने डार्क रेड कलार का कॉन्बिनेशन चूज किया है। वीडियो में पहले दीपिका डांस करती हुई दिखाई देती हैं उसके बाद अचानक से रणवीर भी उन्हें ज्वॉइन कर लेते हैं।

रणवीर से बोलीं- Werk it baby

रणवीर सिंह जैसे ही डांस करते हैं दीपिका उन्हें धक्क देकर खुद कमर मटकाने लगती हैं। कई सेलेब्स ने दीपिका और रणवीर की क्यूट केमेस्ट्री खूब पसंद की है। अर्जुन कपूर ने रणवीर के डांस पर कमेंट किया है तो ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया है। दीपिका ने इस वीडियो के साथ पति रणवीर को 'buss it challenge' भी दे दिया। वीडियो के लास्ट में दीपिका कहती हैं Werk it baby। जिसे कैप्शन में भी उन्होंने लिखा है। दरअसल, दीपिका डांस करते हुए रणवीर को धक्का दे देती हैं जिसमें वो अपना डांस मूव दिखाती हैं।

Published on:
11 Mar 2021 12:05 am