बॉलीवुड

शादी की तारीख हुई तय, इस दिन दीपिका के घर आएगी रणवीर की बारात!

खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख तय हो गई है।

2 min read
Mar 31, 2018
ranveer singh and deepika padukone

बॅालीवुड के मशहूर स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लगातार इनसे जुड़ी शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर के महीने में 4 डेट चुनी है जिसमें से अब फाइनल डेट को लेकर चर्चा चल रही है। अभी तक शादी की फिक्स डेट सामने नहीं आई है।

तारीख के साथ वेन्यू भी फाइनल
रणवीर और दीपिका जब से मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं तभी से उनकी शादी की अपडेट्स सुनने को मिल रही हैं। तारीख के साथ-साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल किया जा चुका है। पहले दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर की फैमिली मुंबई में ही शादी करवाना चाहती है। कहा जा रहा है कि शादी मुंबई के किसी 5 स्टार होटल में होगी।

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मां और बहन के साथ कर रही हैं शॅापिंग
शादी की शॅापिंग भी जोरों-शोरों से चालू है। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दीपिका रणवीर की फैमिली के साथ भी शॅापिंग करने जा चुकी हैं। इस वक्त दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। हालांकि इसकी वजह वह अपना बैक पेन बता रही हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह ब्रेक शादी की वजह से लिया गया है।

रणवीर और दीपिका की अपकमिंग फिल्में
जल्द ही रणवीर सिंह एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली ब्वॅाय' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका इन दिनों ब्रेक पर हैं और जल्द ही वह निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपनी अगली फिल्म में जुट जाएंगी। इस फिल्म में वह माफिया क्वीन 'सपना दीदी' का किरदार अदा करेंगी। फिल्म में दीपिका के अलावा एक्टर इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

वरुण धवन का स्टारडम पड़ा रणवीर सिंह पर भारी, लेंगे उनसे ज्यादा फीस
Updated on:
31 Mar 2018 03:58 pm
Published on:
31 Mar 2018 12:34 pm
Also Read
View All