
बॅालीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त हर तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे हैं। बीते रविवार को दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया। यह दोनों 14 और 15 नवंबर को सात फेरे लेंगे।
इसी के साथ अब हर तरफ से दीपिका और रणवीर को शादी की बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब जल्द ही दीपिका पादुकोण मिसेज दीपिका पादुकोण सिंह होने वाली हैं।
आज इंडस्ट्री में दीपिका और रणवीर ने जो नाम कमाया है वो काबीले तारीफ है। दोनों ने बहुत की कम वक्त में इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए थे। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की इस शादी के बाद दीपिका और रणवीर तकरीबन 238 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन जाएंगे।
दीपिका और रणवीर की कमाई की बात करें तो दीपिका की सालाना इनकम 21 करोड़ के आसपास है। जबकि कमाई के मामले में रणवीर सिंह काफी आगे हैं और उनकी कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर है। शादी के बाद दीपिका और रणवीर करीब 238 करोड़ की संपत्ति के मालिक बनेंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स के एंबेसडर भी है। गौरतलब है कि आखिरी बार ये जोड़ी फिल्म पद्मावत में साथ नजर आई थी। इस मूवी के लिए दीपिका ने 11 करोड़ की मोटी फीस वसूली थी। वहीं रणवीर को 10 करोड़ फीस दी गई थी।
अब तक मिली खबर के अनुसार दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ और सिर्फ 30 गेस्ट ही शामिल होंगे। यह मेहमान कौन होने इसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है।