बॉलीवुड

Deepika Padukone B’day Party: दीपिका ने मास्क पहने काटा केक, रणवीर ने केक खाते ही मास्क लगाया

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने पति रणवीर सिंह संग दी बर्थडे पार्टी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट संग पहुंचे, करण जौहर भी आए नजर दीपिका ने मीडिया के साथ भी मनाया बर्थडे

2 min read
Jan 06, 2021
Deepika Padukone B'day Party: दीपिका ने मास्क पहने काटा केक, रणवीर ने केक खाते ही मास्क लगाया

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने मंगलवार रात को अपने 35वें जन्मदिन की पार्टी दी। उनके पति रणवीर ( Ranveer Singh ) इस दौरान रेट्रो लुक में नजर आए। पार्टी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor ), आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ), करण जौहर ( Karan Johar ), ईशान खट्टर ( Ishaan Khattar ) व अन्य स्टार्स शामिल हुए।

दीपिका और रणवीर ने ब्लैक आउटफिट पहने हुए थे। दीपिका ने मीडिया के साथ भी केक काटकर जन्मदिन मनाया। केक काटने तक दोनों ने अपने ब्लैक कलर के मास्क लगा रखे थे। हालांकि जब केट काटने के बाद खिलाने की बारी आई तो मास्क हटा लिया।

इससे पहले रणवीर ने सोशल मीडिया पर दीपिका को बर्थडे की बधाई दी। दोनों की रोमांटिक फोटो शेयर कर रणवीर ने कैप्शन में लिखा,'बीवी नं 1'। फोटो में दीपिका को बांहों में लिए रणवीर किस करते नजर आए। रणवीर इसमें रेट्रो लुक में दिखे।

पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंचे। रणबीर, आलिया और शाहीन पार्टी ड्रेसेज में मास्क लगाए स्पॉट किए गए। एक्टर दोनों बहनों को सपोर्ट करते दिखाई दिए।

इस पार्टी में करण जौहर, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, शकुन बत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी और अंजानी धवन भी पहुंचे।

Published on:
06 Jan 2021 01:43 am
Also Read
View All