दीपिका पादुकोण ने मनाया अपना 35वां जन्मदिन फोटोग्राफर्स का केक देखकर खुश नजर आईं दीपिका दीपिका की बर्थडे पार्टी में दिखाई दिए कई बॉलीवुड सेलेब्स
नई दिल्ली | बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने 5 जनवरी को अपना 35वां जन्मदिन (Deepika Padukone Birthday) मनाया। दीपिका ने अपने बर्थडे पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), करण जौहर (Karan Johar), सिद्धान्त चर्तुवेर्दी (Siddhanth Chaturvedi), ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) समेत कई सेलेब्स को इन्वाइट किया था। इसके अलावा दीपिका के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स ने भी स्पेशल प्लान किया हुआ था। दीपिका जैसे ही अपना बर्थडे रेस्तरां से इंजॉए करके बाहर आई उनके लिए एक सरप्राइज इंतजार कर रहा था। दीपिका इस दौरान ब्लैक आउटफिट में दिखाई दी वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक कपड़ों में नजर आए।
दीपिका ने बाहर आते ही सभी फोटोग्राफर्स को हाय किया। विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दीपिका और रणवीर रेस्तरां से बाहर आ रहे हैं। बाहर आने के बाद सभी फोटोग्राफर्स की तरफ से लाए गए केक को दीपिका ने कट किया। केक देखने के बाद दीपिका अचानक से थोड़ी हैरान दिखाई दी। फिर उन्हें बड़ी ही खुशी के साथ केक कट करते हुए पति रणवीर सिंह को खिलाया। साथ ही खुद भी खाया। फोटोग्राफर्स ने केक के साथ दीपिका को कुछ खास तोहफे भी दिए।
दीपिका इस दौरान कोरोना के पूरी नियम फॉलो करती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपना मास्क पूरी तरह से एक बार भी नहीं हटाया। दीपिका की इस बर्थडे पार्टी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को बुलाया था। पार्टी खत्म होने के बाद रणबीर-आलिया को भी स्पॉट किया गया। दोनों ने अपने लुक्स से खूब लाइमलाइट बटोरी। आलिया ने ब्लैक ब्रा टॉप के साथ ब्लैक जीन्स पहनी हुई थी। वहीं रणबीर ने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक जीन्स पहनी थी। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही बढ़िया लग रहे थे।