बॉलीवुड

WHO डायरेक्टर से चर्चा को लेकर ट्रोल होने के बाद दीपिका पादुकोण की चैट हुई कैंसिल, मेंटल हेल्थ पर होने वाली थी बात

दीपिका पादुकोण की WHO चीफ से बातचीत हुई कैंसिल मेंटल हेल्थ को लेकर करने वाली थीं चर्चा
2 min read
Apr 23, 2020
photo_2020-04-23_10-40-06.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हर कोई अपना योगदान देने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं हैं, हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) WHO के चीफ टेड्रोस अधनोम गेब्रिसिअस (Tedros Adhanom) से महामारी में हो रही मेंटल हेल्थ की समस्या पर बात करने वाली थी लेकिन अब ये चैट कैंसिल हो गई है। याद हो दीपिका अपनी इस बातचीत की खबर को लेकर ट्रोल भी हुई थीं। कई यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी कि दीपिका उस इंसान से बातचीत करने जा रही हैं जिससे पूरी दुनिया नफरत कर रही है।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि ये चर्चा अभी कैंसिल हो गई है। उन्होंने लिखा- सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं और घर के अंदर रह रहे हैं! मुझे ये बताते हुए अफसोस हो रहा है कि अभी के हालातों को देखते हुए महामारी और मेंटल हेल्थ पर WHO के चीफ टेड्रोस अधनोम गेब्रिसिअस मेरी बातचीत नही हो पाएगी। अगली सूचना मिलने तक इसे रोक दिया गया है। बता दें कि दीपिका ये बातचीत 23 अप्रैल यानी आज अपने इंस्टाग्राम पर लाइव में करने वाली थी। फिलहाल इसकी असली वजह सामने नहीं आ पाई है। दीपिका ने इस चर्चा की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी थी कि वो WHO के डायरेक्टर से बात करेंगी। हालांकि अब इस पर विराम लग गया है।

दीपिका ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है- मेंटल हेल्थ कोरोना वायरस के समय में बहुत ही सत्यभरा पहलू है। मुझे उम्मीद है कि इस मुश्किल वक्त में हम अपना ध्यान रखेंगे। बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स लगातार लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने चार मंजिला ऑफिस को क्वारेन्टीन कर बीएमसी को सौंप दिया है। ताकि इस लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

Published on:
23 Apr 2020 11:03 am