बॉलीवुड

अपनी मां के व्यवहार से परेशान थी दीपिका पादुकोण और अनीशा, पिता चाहते थे चली जाए घर छोड़कर…

Deepika Padukone की मां उज्जला पादुकोण ने बताया की कैसे उनकी दोनों बेटियां और उनके पति उन्हें घर से निकालना चाहते थे।

2 min read
Mar 19, 2019
अपनी मां के व्यवहार से परेशान थी दीपिका पादुकोण और अनीशा, पिता चाहते थे चली जाए घर छोड़कर...

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने पिछले साल ही शादी की है। शादी के बाद से दोनों स्टार्स और रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। लेकिन शादी के बाद भी दीपिका और उनकी मॅाम की बॅान्डिंग बेहद खास है। वो जितना करीब अपनी मां के हैं वह किसी और के नहीं हैं। हाल में दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने दीपिका और परिवार से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने बताया की कैसे उनकी दोनों बेटियां और उनके पति उन्हें घर से निकालना चाहते थे।

उन्होंने बताया,' मेरे पिता ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल से पढ़े हुए हैं। इसी के चलते वह काफी डिसिप्लेन से रहते थे। इसी कारण मैं भी स्ट्रिक्ट रूल्स के साथ पैदा हुई। मैं घर में भी बहुत स्ट्रिक्ट थी। शायद यही वजह है की एक बार मेरे पति और बेटियां मुझे घर से निकालने का प्लान बना रहे थे।'

गौरतलब है की दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह एक एसिड अटैक विक्टिम की भूमिका निभाएंगी।

Published on:
19 Mar 2019 12:28 pm
Also Read
View All