बॉलीवुड

दीपिका- रणवीर के घर होगा बेटा या बेटी? तैयार हुई ये स्पेशल चीज, तस्वीर से मची खलबली

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बच्चे को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। तस्वीर देख फैंस ने बताया बेबी का जेंडर...

2 min read
Aug 09, 2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। जल्द कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सितंबर में दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में कपल के घर बेटा होगी या बेटी इसका पता चल गया है। नए माता-पिता ने अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ स्पेशल चीजें हैं जो तैयार की जा रही हैं। उससे बच्चे के बारे में कई जानकारियां सामने आ गई है। दीपिका के बेबी के खास गिफ्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। इसी को देखकर फैंस ने बता दिया है कि लड़का होगा या लड़की।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बेटा होगा या बेटी? (Deepika Padukone Ranveer Singh Baby)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अपने पहले बच्चे के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। खुद दीपिका प्रेग्नेंसी में भी बच्चे के लिए शॉपिंग करती कई बार नजर आ चुकी हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक गिफ्टिंग पेज ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये गिफ्ट दीपिका पादुकोण के बच्चे का है। गिफ्टिंग पेज ने जो तस्वीर शेयर की, जिसमें एक कैप्शन भी लिखा, दीपिका पादुकोण का ऑर्डर गिफ्ट पैक तैयार हो गया है। गिफ्ट पैक को ब्लू रंग से सजाया गया है। ब्लू रंग को देखते ही फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि दीपिका और रणवीर बेटे के माता-पिता बनेंगे।

दीपिका पादुकोण के इस गिफ्ट पैक का एक पोस्ट रेडिट पर भी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये अगर सच है तो जिस भी ब्रान्ड से दीपिका-रणवीर ने गिफ्ट तैयार करवाए हैं। उन्हें जेंडर को इस तरह उजागर नहीं करना चाहिए था।" दूसरे ने लिखा, "क्या वाकई दीपिका बेटे को जन्म देंगी।" तीसरे ने लिखा, "ये कलर से कैसे बता सकते हैं कि बेटा होगा या बेटी।" वहीं, दीपिका इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी मुकाम पर हैं। इन दिनों उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर