बॉलीवुड

आखिरी बार श्रीदेवी की दीपिका पादुकोण से हुई थी बात, घर में इस चीज़ को लेकर थी काफी परेशान

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (sridevi) पर बनी किताब किताब का नाम रखा "श्रीदेवी: द वुमेन स्टार" (sridevi: the women superstar) लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और बोनी कपूर (boney kapoor) हुए इमोशनल दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने बताया आख़िरी बार क्या बात हुई थी श्रीदेवी (sridevi) से
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2019, 12:58 PM IST
श्रीदेवी  की आख़िरी बार दीपिाका से हुई थी बात
श्रीदेवी की आख़िरी बार दीपिाका से हुई थी बात

नई दिल्ली। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (sridevi) बेशक इस दुनिया को अलविदा कह चुंकी हो। लेकिन आज भी श्रीदेवी की यादें और अच्छाई को लोग आज भी याद करते हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के ऊपर बनाई गई किताब "श्रीदेवी: गर्ल वुमेन सुपरस्टार" (sridevi:girl women superstar) को लॉन्च किया। इस दौरान बोनी कपूर (boney kapoor) के साथ दीपिका पादुकोण (deepika padukon) भी मौजूद थी। श्रीदेवी को याद करते हुए दीपिका ने कहा, ‘साल 2007 मेंजब मैंने अपना करियर शुरू किया था तब वो मेरी हर फिल्म की रिलज़ पर मुझे मैसेज करती थीं। आज भी मेेेरे पास उनके मैसेज हैं। मैं श्रीदेवी मैम से बहुत अटैच्ड थी, शायद हमारे बीच साउथ इंडियन कनेक्ट था इस वजह से।'

दीपिका ने ये भी बताया कि श्रीदेवी के साथ उनकी आखिरी बात क्या थी। दीपिका ने कहा- “श्रीदेवी मैम से मेरी आखिरी बात घर पर रहने वाले स्टाफ से होने वाली दिक्कातों को लेकर हुई थी। दीपिका ने कहा, मैंने अपनी लाइफ में जो भी कुछ किया उसमें उनका सपोर्ट हमेशा रहा है। वह हमेशा मुझे याद रहेंगी। आपको बता दें कि 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गईं थीं। जहां पर होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी।

Published on: