बॉलीवुड

Deepika padukone: लॉकडाउन के बाद करेगी यह काम, पीकू के किरदार को बताया बेहद प्रिय

Deepika paduKone: लॉकडाउन के बाद करेगी यह काम, पीकू के किरदार को बताया बेहद प्रिय
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2020, 8:43 AM IST
पीकू में दीपिका पादुकोण और इरफान खान
पीकू में दीपिका पादुकोण और इरफान खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लॉकडाउन के दौरान अपने पति रणवीर सिंह के साथ self-quarantine है। लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है। हालही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्वेश्चन एंड आंसर सेशन का आयोजन किया। जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए। जिसका एक्ट्रेस ने बड़े खुश मिजाज ढंग से जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान 'पीकू' को अपना सबसे प्रिय किरदार बताया है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन चलाया। जिसमें अब तक किए गए अधिकतर किरदारों से उन्होंने अपने फैंस को रूबरू भी करवाया है। इस सेशन के दौरान एक यूजर ने दीपिका से उनकी पसंदीदा भूमिका के बारे में पूछा। उनका सवाल था। आपके द्वारा अब तक निभाई गई भूमिकाओं में से कौन सा आपका पसंदीदा है। इस पर दीपिका ने इस तुरंत जवाब देते अपनी फिल्म 'पीकू' का पोस्टर शेयर किया और अपने पसंदीदा भूमिका का उल्लेख पीकू के रूप में किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के बाद उनकी बकेट लिस्ट में सबसे पहले बेंगलुरु में अपने माता पिता और बहन से मिलने जाना है।।फैंस द्वारा उनकी अजीब प्रतिभा के बारे में प्रश्न करने पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उनके पति रणवीर सिंह या उनकी बहन अनिशा पादुकोण इस सवाल का जवाब अच्छे से देंगे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास शेयर करने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने अपनी प्लेलिस्ट से अंतिम सुने गाने के बारे में भी बताया। दीपिका ने अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेता इरफान खान द्वारा अभिनीत 2015 की फिल्म पीकू के रिश्ते के बारे में बताया। पीकू सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म है। जो पीकू यानी दीपिका ओर उनके पिता बशकोर बनर्जी पर आधारित है। इस फिल्म में राणा ( इरफान) उनमें एक आशा की किरण जगाता है और बशकोर को जीवन की सरल खुशियों को सीखने में मदद करता है।

आपको बता दें कि दीपिका पिछली बार मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आई थी। अब उनकी अगली फिल्म 83 रिलीज के लिए तैयार है। जिसमें वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पूर्व क्रिकेट कैप्टन कपिल देव की पत्नी रोमा देवी का किरदार निभा रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनने वाली एक फिल्म साइन की है । इस फिल्म में वह सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी।

Published on:
Also Read
View All
Pratap Movie Review: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की ये कहानी इमोशनल कर देगी, अमित साध के अभिनय ने किया इंप्रेस

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है