बॉलीवुड

Deepika Padukone ने दिखाया बेबी बंप, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

Deepika Padukone Pregnant: एक्ट्रेस ने बेबी बंप पर सवाल उठाने वाले लोगों को चुप करा दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2024, 9:59 PM IST
Deepika Padukone Baby Bump Viral Video
Deepika Padukone Baby Bump Viral Video

Deepika Padukone Baby Bump Viral Video: नेटिज़न्स के एक वर्ग ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोणके बेबी बंप पर सवाल उठाया था। उनका मानना था कि यह सब दिखावा है वह प्रेग्नेंट नहीं हैं बेबी बंप 'नकली' हैं। अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप पर सवाल उठाने वाले लोगों को चुप करा दिया है। अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। धुंधली तस्वीर में दीपिका का चेहरा तो नहीं दिख रहा था, लेकिन वह ब्लैक बॉडी-हगिंग आउटफिट में पोज देती नजर आ रही थीं। उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था।

Deepika Padukone Pregnant

बेबी बंप का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्हें ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया है। वीडियो देख फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। आप भी देखें वायरल वीडियो-