बॉलीवुड

दिल्ली के बिगड़ते माहौल को देखते हुए दीपिका ने रोका ‘छपाक’ का प्रमोशन, इवेंट में आने से किया इनकार

दीपिका पादुकोण ( deepika padukone ) ने दिल्ली में फिल्म 'छपाक' ( chhapaak ) का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है।c
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 10:06 AM IST
फिल्म प्रमोशन के दौरान फट गई अनन्या पांडे की ड्रेस, वीडियो में देखें कैसे इस शख्स ने ऐन मौके पर की मदद...
फिल्म प्रमोशन के दौरान फट गई अनन्या पांडे की ड्रेस, वीडियो में देखें कैसे इस शख्स ने ऐन मौके पर की मदद...

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने दिल्ली में फिल्म 'छपाक' ( Chhapaak ) का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को दीपिका और फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ( Meghna Gulzar ) वहां फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आने वाले थे लेकिन हालातों को देखते हुए एक्ट्रेस ने इवेंट अटेंड करने से मना कर दिया।

दीपिका और मेघना ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह हमारी फिल्म को बढ़ावा देने के लिए हमारी ओर से असंवेदनशील होगा, जब देश और शहर भावनात्मक उथल-पुथल और अशांति से गुजर रहे हों। हम शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारी अनुपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा पर अफसोस करते हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि आप समझेंगे। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट चल रहा है।

वहीं अगर फिल्म 'छपाक' की बात करें तो यह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी ( Vikrant Massey ) भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’