बॉलीवुड

अभिनेत्री होने के बावजूद आम हाउस वाइफ की तरह जिंदगी जीती हैं दीपिका, करती हैं घर के सारे काम

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) जल्द फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) फिल्म छपाक का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं।
2 min read
deepika-padukone-.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब जल्द फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका अदा कर रही हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही है। अभी हाल ही में दीपिका कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां उन्होनें अपनी फिल्म के अलावा निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर की, जिसे सुनकर आप भी हो जाएगें हैरान।

दीपिका पादुकोण ने कपिल शर्मा के शो में शादीशुदा जिंदगी के बारे में ढेर सारी बाते कीं। जब इस शो में उनसे पूछा गया कि क्या वह एक आम हाउस वाइफ की तरह अपने घर के सारे काम करती हैं ? तो इस पर उन्होनें मजेदार अंदाज में जवाब दिया। जिसके वहां पर मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

दीपिका पादुकोण ने जवाब देते हुए कहा कि, " हां, मैं रोज दूध खरीदती हूं और रोजाना, साप्ताहिक और महीने भर के सामान की लिस्ट भी बनाती हूं।" और यहां तक कि रणवीर सिंह को बताए बिना ही उनके पर्स से पैसे निकाल लेती हूं।" दीपिका पादुकोण के इन सभी खुलासों की काफी चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका की छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ। जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Updated on:
04 Jan 2020 01:32 pm
Published on:
04 Jan 2020 01:31 pm
Also Read
View All
‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो

‘आजकल बिना शादी के भी बच्चे होते है’, अरुणा ईरानी ने नीना गुप्ता का नाम लेकर कही थी ये बात, पुराना बयान हुआ फिर वायरल