दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' ( chhapaak ) के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' ( Chhapaak ) के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच वह एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो को दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। खास बात यह है कि इस दौरान दीपिका एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ( Priya Prakash Varrier ) के स्टाइल में आंख मारती नजर आ रही हैं।
वीडियो में दीपिका, निर्देशक मेघना गुलजार से बात कर रही होती हैं। तभी वह सामने की ओर देखते हुए आंख मारती हैं। इस अंदाज में यकीनन एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने प्रिया को भी टैग किया है।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने होगी। इसमें वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी ( vikrant massy ) भी हैं जो एक पत्रकार की भूमिका में हैं।