बॉलीवुड

रिलीज से पहले ही ‘RRR’ को बॉयकॉट करने की उठी मांग, इस पेंच में फंसी राजामौली की फिल्म

साउथ फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (RRR) आज 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका बॉयकॉट करने की मांग हो रही है. साथ ही ट्व‍िटर पर लगातार #BoycottRRRinKarnataka ट्रेंड कर रहा है.
2 min read
• •
Mar 25, 2022
231.jpg
रिलीज से पहले ही 'RRR' को बॉयकॉट करने की उठी मांग, इस पेंच में फंसी राजामौली की फिल्म

'बाहुबली' (Baahubali) जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले साउथ फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (RRR) आज 25 मार्च को तमाम सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसके रिलीज से पहले ही इसको बॉयकॉट करने की मांग भी शुरू हो चुकी है. जब से फिल्म का ट्रेलर और फिल्म के गाने रिलीज हुए थे, तब से ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब जब ये फिल्म रिलीज होने जा रही है तो इसको Boycott करने की मांग हो रही है.

फिल्म को लेकर ट्व‍िटर पर लगातार #BoycottRRRinKarnataka ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स फिल्म के पोस्टर्स के साथ-साथ निर्देशक की फोटो लगा कर इसको Boycott करने की बात कह रहे हैं. दरअसल, बात ये है कि इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब इस फिल्म को कन्नड़ भाषा में रिलीज नहीं किया जाएगा. इसी को लेकर पब्लिक के अंदर रोष नजर आ रहा है और फिल्म को न देखने की बात कही जा रही है. साथ ही फिल्म को लेकर कर्नाटक के लोगों की मांग यही है.

राज्य के लोगों का कहना है कि 'वो भी काफी समय से राम चरण और एनटीार की फिल्म 'RRR' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. जब ये फिल्म सभी भाषाओं में रिलीज हो रही हैं तो इसको कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाए'. ट्विटर पर #BoycottRRRinKarnataka ट्रेंड कराते हुए लोग इस फिल्म को न देखने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा ट्व‍िटर पर इस हैशटैग की बाढ़ सी आ गई है. फिल्म को लेकर जहां कुछ लोग नाराजगी दिखा रहे हैं तो कुछ लोग फिल्म की कास्ट और टीम का सर्मथन कर रहे हैं.

बता दें कि फ‍िल्म 'RRR' कहानी ब्रिटिश हुकूमत के बैकग्राउंड पर आधारित है. फिल्म में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी को दिखाया गया है. ये कहानी ब्रिटिश हुकूमत के समय की है. साथ ही इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगे. फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी है.

Published on:
25 Mar 2022 11:07 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है