बॉलीवुड

जीनत अमान को डेट पर ले जाकर प्रपोज करना चाहते थे देव आनंद, राज कपूर ने यूं बिगाड़ा प्लान

बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद एक्ट्रेस जीनत अमान को बहुत चाहते थे। वो उनसे अपने दिल की बात कह कर उन्हें प्रपोज भी करना चाहते थे। देव आनंद की लव स्टोरी में एक्टर राज कपूर की एंट्री हुई और जीनत संग देव आनंद का रिश्ता हमेशा के िलए टूट किया।

2 min read
Dev Anand wanted to propose Zeenat Aman Raj Kapoor spoiled his Plan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं। जीनत अमान अपनी बोल्डनस की वजह से भी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। जीनत अमान ने सुपरस्टार देव आनंद की फिल्म से साल 1970 में डेब्यू किया था। दरअसल, 'द इविल विदइन' में जीनत की एक्टिंग ने दर्शकों ने का दिल जीत लिया था। जिसके बाद देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में कास्ट किया। इस फिल्म में जीनत अमान देव आनंद के रूप में दिखाई दीं। फिल्म के रिलीज़ के बाद जीनत अमान को बॉलीवुड की मेन स्ट्रीम एक्ट्रेस के तौर पर भी पहचान मिलनी लगी।

ऑटोबायोग्राफी में किया देव आनंद ने जीनत अमान का जिक्र

जीनत अमान जब महज 20 साल की थीं। ,तब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं उस वक्त देव आनंद 48 साल के थे। दोनों की ही उम्र में एक लंबा फासला था। लेकिन बावजूद इसके देव आनंद जीनत को अपना दिल दे बैठे। जीनत अमान ने अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में जीनत का भी जिक्र किया है। देव आनंद ने अपनी किताब में लिखा है कि 'वह जीनत को चाहने लगे थे। उन्होंने जीनत को प्रपोज करने के लिए प्लान भी बना लिया था और उन्होंने सोच लिया था कि वो अपना हमसफर भी बना लेंगे।'

राज कपूर की हुई देव आनंद की लव स्टोरी में एंट्री

किताब में देव आनंद ने बताया कि वो जीनत अमान से अपने दिल की बात कहने ही वाले थे कि तभी उनकी लव-स्टोरी में एक्टर राज कपूर की एंट्री हो गई। किताब में देव आनंद ने बताया कि जब भी जीनत का जिक्र होता था। वो खुश हो जाते थे। वहीं जब उनकी चर्चा होती थी। तो जीनत खुश हो जाती थीं। देव आनंद बताते हैं कि वो दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। तभी उन्हें एहसास हुआ कि वो जीनत को चाहने लगे हैं। जीनत को प्रपोज करने के लिए उन्होंने Rendezvous जैसी रोमांटिक जगह को चुना। जहां वो पहले जीनत संग जा चुके थे।

देव आनंद आगे बताते हैं कि जिस दिन वो जीनत अमान को प्रपोज करने वाले थे। उस दिन एक पार्टी भी थी। पार्टी में राज कपूर भी आए थे। जो कि शराब पिए हुए थे। वो जीनत से मिले। शराब पिए राज कपूर ने उन्हें गले लगा लिया। जिसे देख उन्हें काफी अजीब लगा। वहीं नशे में धुत राज ने जीनत से कहा कि 'वो अपना वादा तोड़ रही हैं। राज ने जीनत से कहा कि उन्होंने उनसे वादा किया था कि वो हमेशा सफेद साड़ी में उनके साथ ही रहेंगी।'

जीनत अमान-राज कपूर की अफेयर्स की खबरें होने लगी सच

वहीं फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के बीच राज कपूर और जीनत को लेकर खबरें सामने आने लगी। देव आनंद ने बताया कि जो अफवाह उड़ रही थी धीरे-धीरे वो सच होने लगी। जिसे सुनकर उनके सीने से खून बहने लगा।

टूट गया था देव आनंद का दिल

देव आनंद के इस बयान के बाद देव आनंद बुरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने किताब में लिखा कि 'उनके चेहरे पर शर्मिंदगी थी और अब उनके लिए जीनत पहले वाली जीनत नहीं रही थी। राज कपूर संग जीनत का नाम जुड़ने से देव आनंद के दिल के कई टुकड़े हो गए थे। जिसके बाद देव आनंद उस जगह से चुपचाप निकल गए।'

Published on:
29 Jun 2021 02:27 pm
Also Read
View All