बॉलीवुड

Deva First Poster: ‘देवा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, शाहिद कपूर का दमदार एटीट्यूड और अमिताभ बच्चन की झलक!

Deva First Poster: शाहिद कपूर की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 6:20 PM IST
Deva First Poster Out Shahid Kapoor massy avatar with Amitabh Bachchan connection

Deva First Poster: शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने भी लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है। इसी बीच फिल्म से शाहिद कपूर का नया जबरदस्त लुक पोस्टर रिलीज करके मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी दमदार और रॉ लग रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है, जिसमें पावर और रफनेस साफ झलक रही है। पोस्टर को और दमदार बनाता है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक। ये नॉस्टेल्जिया के साथ एक गहराई भी जोड़ता है।

देवा का फर्स्ट लुक

शाहिद का दमदार लुक और बच्चन की ताकतवर मौजूदगी साथ में मिलकर फिल्म के इंटेंस और धमाकेदार होने की ओर इशारा करती है। इससे शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

देवा रिलीज डेट

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। ये एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। 

Updated on:
1 Jan 2025, 6:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट