बॉलीवुड

Deva New Release Date: शाहिद कपूर स्टारर ‘देवा’ की बदली रिलीज डेट, लोग बोले- ‘छावा’ का है इफेक्ट

Deva New Release Date: शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' की रिलीज डेट प्रीपोन हो गई है। इसे अब वक्त से पहले रिलीज किया जाएगा।
2 min read
• •
Nov 28, 2024
Deva New Release Date Shahid Kapoor Movie to come on this day now

Deva New Release Date: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर 'देवा' की नई रिलीज डेट कल मेकर्स ने अनाउंस की। इसे अब तय समय से पहले रिलीज किया जाएगा।

ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फ़िल्म देवा मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित हैऔर इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

एक साल बाद शाहिद कपूर का स्क्रीन पर कमबैक

ये फिल्म लगभग 1 साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। इसकी नई रिलीज डेट आने के बाद से ही लोग छावा को लेकर भी बातें करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ये छावा का इफेक्ट है।

पुष्पा-2 ने बदलवाई छावा की रिलीज डेट

मतलब लोग ये मान रहे हैं कि छावा की वजह से ही शाहिद कपूर को अपनी मूवी पहले रिलीज करनी पड़ रही है। दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा की रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। ये फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर पुष्पा 2 के चलते इसे आगे के लिए बढ़ा दिया गया।

छावा न्यू रिलीज डेट

छावा अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। वहीं 14 फरवरी को पहले  शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। मगर जैसे ही छावा की रिलीज डेट आई मेकर्स हरकत में आ गए। उन्होंने इसे प्रीपोन्ड कर दिया है ताकि दोनों फिल्मों के क्लैश से बचा जा सके। अब सच्चाई क्या है ये तो मेकर्स ही बता सकते हैं।

Updated on:
28 Nov 2024 12:11 pm
Published on:
28 Nov 2024 12:11 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा