हाल में जाह्नवी की एक क्यूट वीडियो सामने आई है जिसमें वह बारिश में भीगती और डांस करती दिखाई दे रही हैं।
दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'धड़क' से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में हैं। इन दिनों दोनों स्टार्स फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में हर दिन ईशान और जाह्नवी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हाल में जाह्नवी की एक क्यूट वीडियो सामने आई है जिसमें वह बारिश में भीगती और डांस करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे जाह्नवी और ईशान हाल में बारिश का लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे हैं। जाह्नवी बारिश में डांस करती नजर आईं। ईशान भी छतरी छोड़ बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। शशांक इससे पहले 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी शानदार फिल्में डारेक्ट कर चुके हैं। इसके अलावा हाल में बॅालीवुड स्टार वरुण धवन ने जाह्नवी और ईशान की यह फिल्म देखी। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है जो किसी और ने नहीं बल्कि वरुण ने दिया है।
दरअसल करण जौहर ने वरुण धवन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे और करण जौहर बातें कर रहे हैं। वहां फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान भी मौजूद हैं। वीडियो में करण जौहर वरुण से पूछते हैं कि वे शशांक के बारे में क्या सोचते हैं? इस पर जवाब देते हुए वरुण कहते हैं, ' मुझे शशांक पर गर्व है। वे अपने कॅरियर में बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैंने फिल्म देख ली है। मूवी बहुत अच्छी है।'
गौरतलब है कि 'धड़क' मराठी भाषा में बनी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसमें ईशान-जाह्नवी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। उम्मीद करते है कि ईशान-जाह्नवी की यह फिल्म सुपरहिट साबित हो।