
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी काम कर रहे हैं। ये दोनों ही स्टार ही अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशान और जाह्नवी पर तो अच्छे से काम करते ही हैं। लेकिन सेट से बाहर भी दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ईशान ने जाह्नवी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।
जाह्नवी को लेकर ईशान ने कही ये बात:
जाह्नवी और ईशान को अक्सर कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए भी देखे जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने जाह्नवी को लेकर बात की। उन्होंने जाह्नवी के साथ काम करने के दौरान के अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया। ईशान से जब पूछा गया कि उनकी को-स्टार जाह्नवी कैसी हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'जाह्नवी बहुत पॉजिटिव है। उनके साथ काम करना अच्छा था क्योंकि काम को लेकर वो बहुत सजग रहती हैं। उनके होने से सेट पर भी माहौल खुशनुमा रहता है।' बता दें कि ईशान की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह Beyond the Clouds में अपनी बेहतरीन एक्टिंग प्रदर्शन कर चुके हैं।
मराठी फिल्म की रीमेक है 'धड़क':
निर्देशक शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'धड़क' मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के बारे में हाल ही में ईशान खट्टर ने कहा था कि फिल्म में कुछ परिवर्तन किए गए हैं।