बॉलीवुड

88 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने बदला अपना नाम, मां-बाप की दी पहचान को फिर से जिंदा कर रहे एक्टर

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हो गई है। बॉलीवुड के हीमेन धर्मेंद्र इस फिल्म में नजर आए हैं। फिल्म में वो शाहिद कपूर के दादा के रोल में हैं। वहीं, इस बीच फिल्म में एक्टर का नाम बदला हुआ दिखा है।
2 min read
Feb 10, 2024
dharmendra_name.png

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल्स में हैं। अनुभवी एक्टर धर्मेंद्र फिल्म में शाहिद के दादा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें दादा ही कहा गया है।

धर्मेंद्र ने बदला अपना नाम?
साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद से हमें धर्मेंद्र नाम के एक्टर का पता चला था। हालांकि, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज़ के साथ, यह पता चला है कि हमारे प्यारे धरम जी ने अपने नाम में एक बड़ा बदलाव किया है। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम रखने के 64 साल बाद अपने नाम में बदलाव किया है। उन्होंने अपना नाम बदल लिया है और इसी नाम को फिल्म में मेंशन किया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में धर्मेंद्र को धर्मेद्र सिंह देओल के नाम से क्रेडिट दिया गया है। बता दें कि, धर्मेंद्र का बचपन का नाम धरम सिंह देओल था। हालांकि, अभी तक धर्मेंद्र ने खुद इस बात का ऐलान नहीं किया है और न ही अपने नाम को कहीं भी चेंज किया है।

फिल्म की कहानी
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक साई-फाई फिल्म है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में है। फिल्म में कृति एक रोबोट हैं वहीं, शाहिद एक आम इंसान है और उन्हें कृति से प्यार हो जाता है। फिल्म इन दोनों की लव स्टोरी के इर्द गिर्द बनी हुई है। फिल्म की कहानी काफी यूनिक हैं जो दर्शकों को पसंद आ रही है। इतना ही नहीं फिल्म के गानें को फैंस के फेवरेट बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'फाइटर' का तूफानी सफर जारी, 16 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमा रखा कदम, जानें शुक्रवार को हुई कितनी कमाई

Published on:
10 Feb 2024 10:45 am