बॉलीवुड

काम ढूंढने मुम्बई आए धर्मेंद्र को सोना पड़ा था भूखा, आज करोड़ों के हैं मालिक

काम ढूंढने मुंबई आए धर्मेंद्र को सोना पड़ा था भूखा, आज करोड़ों के हैं मालिक

less than 1 minute read
Dec 08, 2020
धर्मेंद्र

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 84 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स सहित फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी है। इस उम्र में भी वे अपने बेटों के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह अपकमिंग फिल्म अपने टू में नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र को बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। वह जब फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आए थे। तब उन्हें भूखे भी सोना पड़ा। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने जमकर दौलत कमाई। उन्होंने शुरुआती दौर में ₹51 की फीस लेकर भी कैरियर की शुरूआत की। लेकिन अब वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। धर्मेंद्र ने 1983 में विजयेता फिल्मस नाम से खुद के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। जिसे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया। इसी प्रोडक्शन हाउस से उन्होंने अपने बड़े बेटे सनी देओल को बेताब फिल्म से लांच किया था। जो उस साल की सबसे सफल फिल्म रही। इसी तरह उन्होंने अपनी संपत्ति को आगे बढ़ाया। धर्मेंद्र वर्तमान में अपना सबसे अधिक समय फार्म हाउस पर बिताते हैं। वह अक्सर गाय-भैंसों सहित अपने फार्म में उगाई जाने वाली सब्जियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। क्योंकि उन्हें प्रकृति से जुड़ा रहना काफी पसंद है। उनके फार्म हाउस में रॉक गार्डन, पहाड़, झरने और करीब 1000 फीट गहरी झील भी है। इसी के साथ उनके पास कई गाय भैंस और पालतू पशु है

Published on:
08 Dec 2020 07:00 pm
Also Read
View All