बॉलीवुड

धर्मेंद्र को दर्द में देखने के बाद लता मंगेशकर हुईं चिंतित, फोन कर कही ये बात

लता मंगेशकर ने धर्मेंद्र को फोन करके पूछा हाल चाल दर्दभरे ट्वीट्स के बाद लता जी की बढ़ी थी चिंता धर्मेंद्र ने दर्द सहने को लेकर किया था ट्वीट

2 min read
Mar 16, 2021
dharmendra and lata mangeshkar

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों धर्मेंद्र ने कुछ ऐसे ट्वीट किए थे जिसने हर किसी की चिंता बढ़ा दी थी। धर्मेंद्र ने एक ट्वीट में दर्द भरे शब्द लिखकर फैंस को हैरत में डाल दिया था। उन्होंने उम्र भर दर्द सहने की बात कही थी। धर्मेंद्र के इन ट्वीट्स को देखने के बाद सुर कोकिला लता मंगेशकर भी परेशान हो गईं और उन्होंने एक्टर को कॉल करके उनका हाल चाल लिया। लता मंगेशकर ने धर्मेंद्र से 20 मिनट के करीब बातचीत की और उन्हें काफी कुछ समझाया भी।

परिवार की सलाह पर फार्महाउस में हैं बंद

धर्मेंद्र ने रिसेन्टली स्पॉयबॉय से अपने उन ट्वीट के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वो कुछ कमजोर पलों में से एक था। पिछला साल हम सभी के लिए अच्छा नहीं रहा। मेरे परिवार ने मुझसे भीड़ से दूर फार्महाउस में बंद रहने के लिए कहा। मैंने वहां एक्सरसाइज करते, कविताएं लिखते और लता जी के गाने सुनते हुए समय बिताया।

लता मंगेशकर ने 20 मिनट में दी हिम्मत

धर्मेंद्र ने बड़ी खुशी के साथ आगे कहा कि बल्कि मैंने उनसे फोन पर 20 मिनट बात की। लता जी मेरी जान हैं। उनके गानों ने लॉकडाउन के दौरान मुझे हिम्मत दी। हम अक्सर बात करते हैं। जब उन्होंने मुझसे ये पूछने के लिए कॉल किया कि मैं डिप्रेस्ड क्यों हूं तो मेरा सारा डिप्रेशन भाग गया। उन्होंने कहा कि डिप्रेस्ड हो आपके दुश्मन। उनका प्यार मेरे लिए और मेरा उनका लिए बिल्कुल निस्वार्थ है। भगवान उन्हें स्वस्थ और खुश रखे।

इमोशनल नेचर के कारण हो जाते हैं डिप्रेस

धर्मेंद्र ने अपने डिप्रेशन के कारण का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे अंदर कवियों वाली भावुक्ता है। मैं बहुत जल्दी हर्ट हो जाता हूं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मैंने बहुत सी फिल्में अपने इमोशनल नेचर के कारण की और बहुत सी फिल्में इसी वजह से रिजेक्ट भी की। मेरे लिए प्रोफेशनल टर्म्स से ज्यादा रिश्ते जरूरी हैं। मैं अच्छा एक्टर कहलाने से ज्यादा अच्छा इंसान कहलाना पसंद करूंगा। भगवान की दया से मुझे इतना प्यार भी मिला है। मैं जहां भी जाता हूं बस प्यार ही मिलता है। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि मुझे हर जगह से प्यार मिलता है। बाकी सब अस्थायी है।

Published on:
16 Mar 2021 07:56 pm
Also Read
View All