
'हीमैन' धर्मेन्द्र Dharmendra ने रविवार को अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनका dharmendra birthday जन्म, 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बॉलीवुड एंट्री का एक विज्ञापन देखकर धर्मेन्द्र नौकरी छोड़कर मुंबई चले आए थे। उन्हें बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पहला चांस फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से मिला। इसके लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपए मेहनताना मिला था। अब धर्मेन्द्र फिल्मों से दूर अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर गुजारते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फार्म हाउस से तस्वीरें शेयर करते हैं। उनके 84वें जन्मदिन पर उनके आलीशान बंगले की एक झलक देखने को मिली है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
धर्मेन्द्र ने तीन दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपना आलीशान बंगला दिखाया है। बंगले की सजावट और क्षेत्रफल को देखते हुए कीमत करोड़ों रुपए में होगी। बड़ी-बड़ी मूर्तियों के साथ फव्वारे का नजारा बेहद शानदार लग रहा है। वीडियो में धर्मेन्द्र अपना बंगला दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो मेथी का पराठा और चाय का मजा लेते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा। वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो। लव यू। चीयर अप।'
देख चुके हैं 55 हजार से ज्यादा लोग
धर्मेन्द्र के इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस ने लिखा, 'मॉर्निंग पाजी। जिंदगी को जीना तो ***** हमने आप से सीखा। अच्छा इंसान कैस बना जाता है। लव यू धरम पाजी।
पिता स्कूल में हेडमास्टर
बता दें कि धर्मेन्द्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उनका पूरा बचपन साहनेवाल में गुजरा। धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे पिछली बार फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' में नजर आए थे।