बॉलीवुड

किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आएं Dharmendra, बताया पहले क्यों डिलीट किया था ट्वीट?

किसानों के लिए धर्मेंद्र ने फिर किया ट्वीट सरकार से किसान की तरफ ध्यान देने की अपील की धर्मेंद्र ने बताया पहले क्यों डिलीट किया था ट्वीट

2 min read
Dec 04, 2020
Dharmendra

नई दिल्ली | देश में इन दिनों किसानों का मुद्दा छाया हुआ है। नए कृषि कानून का को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) लगातार जारी है। पिछले दिनों बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर एक ट्वीट (Tweet) किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। धर्मेंद्र के किसानों को लेकर अपनी चिंता जताई थी हालांकि उनके ट्वीट डिलीट करने के बाद कई तरह की बातें शुरू हो गई। धर्मेंद्र (Dharmendra) द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा और कई लोग ये सवाल उठाने लगे कि आखिर उन्होंने अपना ट्वीट क्यों डिलीट किया। अब धर्मेंद्र ने इसका कारण भी उजागर कर दिया है।

किसानों के प्रदर्शन को लेकर कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी को लेकर धर्मेंद्र ने भी एक ट्वीट किया था जिसे उन्होंने तुरंत डिलीट कर दिया था। एक ट्विटर यूजर ने धर्मेंद्र के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- पंजाब के आइकन धर्मेंद्र ने 13 घंटों पहले ये ट्वीट किया था लेकिन बाद में इसके डिलीट कर दिया... कुछ तो मजबूरियां रही होंगी.. यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। धर्मेंद्र ने लिखा था- सरकार से प्रार्थना है कि किसान भाईयों की परेशानियों का हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केसेस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं, ये दर्दनाक है।

अब धर्मेंद्र ने इसी ट्विटर यूजर ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है- आप के ऐसे ही कमेंट्स से दुखी होकर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.. जी भर के गाली दे लीजिए, आपकी खुशी में खुश हूं मैं.. हां.. अपने किसान भाईयों के लिए बहुत दुखी हूं.. सरकार को जल्द ही कोई हल तलाश कर लेना चाहिए। हमारी किसी की कोई सुनवाई नहीं। जाहिर है कि धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट के जरिए सरकार के रवैये के प्रति निराशा जताई है। वो पहले भी किसान के समर्थन में कई पोस्ट कर चुके हैं। धर्मेंद्र के ट्वीट से साफ है कि उन्होंने किसान के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर दिया है।

Published on:
04 Dec 2020 08:36 pm
Also Read
View All