बॉलीवुड

धर्मेंद्र गाड़ी पर सवार होकर चरा रहे गाय-भैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

धर्मेंद्र गाड़ी पर सवार होकर चरा रहे गाय-भैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

less than 1 minute read
Nov 16, 2020
धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दमदार हीरो धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने फार्म हाउस पर गाड़ी पर सवार होकर गाय और भैंस चराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर जहां फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं, वही अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

धर्मेंद्र ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "दोस्तों,प्यार ही प्यार मिलता है बेजुबान इन साथियों से.... अच्छी घास दावत है.... जहां दिखता है वही ले जाता हूं अपने इन साथियों को..."

इस वीडियो में धर्मेंद्र का अपने पशुओं के प्रति प्रेम साफ नजर आ रहा है। वह उन्हें घास चराने के लिए ले जाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र का अधिकतर समय फार्म हाउस पर ही गुजरता है। वह 84 वर्ष की उम्र में अपने फार्म हाउस पर फल सब्जियों और पशुओं के साथ समय बिताते हैं और कुछ खास मौकों पर ही मुंबई जाते हैं। लेकिन फिर फार्म हाउस पर लौट आते हैं । लॉक डाउन का समय भी उन्होंने फार्म हाउस पर ही गुजारा ओर अब भी वे फार्म हाउस पर ही रहते हैं।

Published on:
16 Nov 2020 06:03 pm
Also Read
View All