बॉलीवुड

WOW!संजय की बायोपिक में रणबीर की पत्नी बनी दिया, सालों बाद सेट पर जाने से हुई घबराहट…

WOW!संजय की बायोपिक में रणबीर की पत्नी बनी दिया, सालों बाद सेट पर जाने से हुई घबराहट...
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2017, 10:40 AM IST
dia mirza and ranbir kapoor
dia mirza and ranbir kapoor

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों बॅालीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर एक्टर संजया दत्त की बायोपिक बनाने में बिजी हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अब एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी नजर आने वाली हैं। हाल में ही दिया ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु की है।

उन्होंने बताया की वे दो साल के बाद फिल्म के सेट पर आई हैं। और इसी कारण उनका पहला दिन काफी घबराहट भरा रहा। दिया ने अपने पहले दिन के एक्सपिरियंस के बारे में आईएनस को इंटरव्यू के दौरान बताया। उन्होंने बताया की,- मुझे शूटिंग करने में मजा आया, साथ ही यह घबराहट भरा भी था क्योंकि दो साल के गैप के बाद मैं फिल्म के सेट पर मौजूद थी। पहले दिन की शूटिंग वाली सुबह बहुत ज्यादा घबराहट हो रही थी, लेकिन क्रू के सदस्यों के बढिय़ा स्वभाव और जिन लोगों के साथ काम कर रही थी, उन्होंने मुझे घर जैसा महसूस कराया जिसके बाद मैं सहज हो गई।

जब उनसे फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा,-यह मेरे पसंदीदा फिल्म निर्देशक के साथ है। मैंने उनके साथ पहले भी लगे रहो मुन्ना भाई में काम किया है। मुझे अपनी उम्र के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। मैं फिल्म को लेकर वास्तव में बेहद उत्साहित हूं और मैं इसे दर्शकों द्वारा देखे जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

बता दें दिया मिर्जा साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीती थी जिसके बाद उन्होंने फिल्म साल 2001 में फिल्म-रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॅालीवुड की बैहतरीन फिल्मों में से एक बन गईं। इसके बाद वे क्यों हो गया ना, दीवानापन, परिणीता, दस, कैश, हनीमून ट्रेवल्स, लव ब्रेकअप जिंदगी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनका करियर ग्राफ गिरता ही चला गया।

उम्मीद करते हैं की उनकी ये फिल्म दिया की कमबैक फिल्म बन जाए और वे एक बार फिर बॅालीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा पाएं।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल