
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात बताई है। हालांकि उन्होंने ये बात महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर ही कही है। उन्होंने कहा है कि किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है बल्कि उसका सामना करना ज़रूरी है। दीया ने अपने बचपन की बात साझा करते हुए कहा कि जब वो छोटी थी उस दौरान एक लड़का उनका पीछा करने लगा था। दीया उस वक्त हैदराबाद में अपने घर में रहा करती थी उसी समय एक लड़के की नज़र उनपर थी। लेकिन दीया ने उसे ऐसा मज़ा चखाया कि फिर दोबारा उसने ऐसी हिम्मत नहीं की।
दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने बताया- हैदराबाद में मुझे एक लड़का स्टॉक करता था। तो मैं डरी नहीं बल्कि उसका सामना करते हुए मैंने जाकर लड़के का नाम पूछा। जिसका लड़का कोई जवाब तक नहीं दे पाया। इसीलिए किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं होती। इसमें किसी भी तरह की कोई शर्म की बात नहीं है। अगर हमें इस समस्या को खत्म करना है तो हमें ही सशक्त बनना होगा। इस तरह की चीज़े लगातार हो रही हैं जो नहीं होनी चाहिए। इन्हें बंद करने के लिए हमें बदलाव लाना होगा।
दीया (Dia Mirza) ने आगे कहा- सुरक्षा सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं है।ये सामाजिक मुद्दा है। पुरुष सत्ता और लोगों के दिमाग की रूढ़िवादी सोच के अलावा भी बहुत कुछ है। हिंसा करना ही एक मात्र समाधान नहीं है। ये शारीरिक प्रताड़ना का डरावना रूप ले सकता है। जब किशोरावस्था के लड़के इस तरह के कुकृत्य करते हैं तो बहुत विचार करने वाली बात है। बता दें कि दीया मिर्जा गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रेन की अंबेस्डर है जहां एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे।