बॉलीवुड

अरेस्ट में शामिल होने के लिए पलटन से निकले अभिषेक बच्चन?

'अरेस्ट' में शामिल होने के लिए 'पलटन' से निकले अभिषेक बच्चन?
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 6:47 PM IST
Abhishek_Bachchan
Abhishek_Bachchan

जे.पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' से बाहर होने के लिए इन दिनों अभिषेक बच्चन सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने अपने व्यक्तिगत कारणों से यह फिल्म छोड़ी है। हालांकि सुनने में यह भी आ रहा है कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'अरेस्ट' में काम करने के लिए वह कहीं ज्यादा उत्सुक है। एक सूत्र का कहना है, 'रामू पहले ही यह बता चुके हैं कि 'अरेस्ट' में अभिषेक बच्चन काम कर रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अभिषेक की डेट्स मिलने की भी पुष्टि भी पहले ही कर दी थी। यह एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है, जिसके तार अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए हैं। दरअसल, अभिषेक को लगा होगा कि यह कहीं ज्यादा दिलचस्प रोल है, इसलिए अभिषेक ने रामू की फिल्म को प्राथमिकता दी है।'

खबरों पर यकीन करें तो अभिषेक अपने लिए कोई नया और चैलेंजिंग रोल चाहते थे, खासतौर से ऐसी स्थिति में जब उनकी कोई फिल्म लगभग तीन साल बाद आ रही है जो कि एक तरह से उनका कमबैक होगा। उधर, अभी तक रामू ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की घोषणा नहीं की है लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी और सब कुछ योजना के मुताबिक ही चला तो 'अरेस्ट' को अगले साल रिलीज भी कर दिया जाएगा।

बहरहाल, फिर भी अभी यह बात पूरी तरह साफ नहीं हुई है कि आखिर क्यों अभिषेक ने एक ऐसे डायरेक्ट की फिल्म छोड़ दी, जिन्होंने बॉलीवुड में अभिषेक को पहला मौका दिया था। गौरतलब है कि अभिषेक ने कुछ और फिल्में भी साइन की है, जिनमें प्रभुदेवा की 'लेफ्टी', प्रियदर्शन की 'बच्चन सिंह' जैसी फिल्में शामिल हैं।

फिल्म की शूटिंग से एक पहले छोड़ी फिल्म
कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन ने यह कन्फर्म किया की वो जे.पी दत्ता ‘पलटन’ में काम करने जा रहे है। इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर जे.पी दत्ता ने इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया था। लेकिन अब खबरों की माने तो अभिषेक बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

इसके पीछे की वजह भी अभिषेक ने अभी नहीं बताई है। शूटिंग से 24 घंटे पहले अभिषेक के इस फैसले ने जेपी दत्ता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहा जा रहा है की अभिषेक ने अपने पर्सनल रीजन के चलते उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया है। अभिषेक फिल्म पलटन का हिस्सा नहीं होंगे इसकी पुष्टि खुद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने की। निधि ने कहा, अभिषेक अब 'पलटन' का हिस्सा नहीं है।