बॉलीवुड

कनिका कपूर की कोरोना पॉजिटिव प्रिंस चार्ल्स के साथ तस्वीरें आई सामने, क्या लंदन में हुई थी मुलाकात?

क्या लंदन में प्रिंस चार्ल्स से भी कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने की थी मुलाकात? प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) भी हैं कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरें हो रही है वायरल
2 min read
Mar 26, 2020
kanika-55_5.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) लंदन से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गईं जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वों लंदन एयरपोर्ट पर चुपके से बिना चेकिंग कराए निकल गई और लखनऊ-कानपुर की कुछ पार्टीज में शामिल हुई थीं जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। वहीं ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स भी (Prince Charles) कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाए जा चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दोनों बातें हम साथ में आपको क्यों बता रहे हैं। दरअसल हाल ही में कनिका कपूर की प्रिंस चार्ल्स के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें लंदन की हैं और इसमें वो प्रिंस चार्ल्स से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या कनिका कपूर वाकई में प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं? कई यूजर्स प्रिंस चार्ल्स के कोरोना वायरस संक्रमित होने पर कनिका को ही दोषी बता रहे हैं।

दरअसल, कनिका कपूर की प्रिंस चार्ल्स के साथ जो फोटो सामने आई है वो अभी की नहीं है। ये तस्वीरें साल 2015 की हैं, उस दौरान कनिका डचेस ऑफ कार्निवल द्वारा आयोजित एक चैरिटी फंक्शन में पहुंची थीं। जहां उनकी मुलाकात प्रिंस चार्ल्स से भी हुई थी। कनिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया था। हालांकि कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की ये पुरानी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसको लेकर कुछ मीम्स भी सामने आ रहे हैं।

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। अभी उनकी सेहत ठीक है वहीं कनिका कपूर का लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। रिसेन्टली उनकी तीसरी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें वो एक बार फिर पॉजिटिव पाई गई हैं। उनकी देखभाल अस्पताल में बेहतर तरीके से की जा रही हैं, हर चार घंटे में नर्स की ड्यूटी बदली जा रही है। वहीं कनिका की लापरवाही का गुस्सा अभी भी लोगों में बना हुआ है।

Published on:
26 Mar 2020 10:43 am