20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आवारापन 2’ में क्यों नहीं दिखी इमरान हाशमी की ‘सीरियल किसर’ वाली इमेज? लेखक बिलाल सिद्दिकी ने किया खुलासा

Emraan Hashmi Serial Kisser In Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर लेखक बिलाल सिद्दिकी ने बातचीत की है। पूरी फिल्म में इमरान की एक भी किस ना होने का कारण लेखक ने बताया है।
2 min read
Google source verification
Emraan Hashmi Serial Kisser In Awarapan 2

फिल्म 'आवारापन 2' से इमरान हाशमी की फोटो (फोटो सोर्स- Instagram/ therealemraan)

Emraan Hashmi Serial Kisser In Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्मों की बात हो और उनका ‘सीरियल किसर’ टैग याद न आए, ऐसा कम ही होता है। करियर के शुरुआती दौर में रोमांटिक फिल्मों और इंटीमेट सीन्स की वजह से इमरान की एक अलग पहचान बन गई थी। हालांकि, उनकी हालिया फिल्म 'आवारापन 2' में मेकर्स ने जानबूझकर इस इमेज से दूरी बनाए रखी। अब फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने बताया है कि कहानी में किसिंग सीन को शामिल करने के बारे में आखिर क्यों नहीं सोचा गया।

इमरान की पुरानी इमेज नहीं आई आड़े

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ने पहले सप्ताह में 100 करोड़ रुपये के इंडिया नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म में किसिंग सीन न होने को लेकर चर्चा जरूर हुई, लेकिन लेखक बिलाल सिद्दीकी के मुताबिक यह कोई आखिरी समय में लिया गया फैसला नहीं था। कहानी लिखते समय ही यह तय था कि सिर्फ इसलिए ऐसा कोई सीन नहीं जोड़ा जाएगा क्योंकि दर्शक इमरान हाशमी को उस अंदाज में देखने के आदी रहे हैं।

शिवम के लिए पुराना प्यार आज भी है खास

बिलाल सिद्दीकी ने बताया कि शिवम का किरदार अपनी पुरानी प्रेम कहानी के दर्द से अभी तक पूरी तरह बाहर नहीं आया है। उसकी जिंदगी में उसकी दिवंगत प्रेमिका की जगह किसी नए रिश्ते से नहीं भरी गई है। ऐसे में कहानी के बीच अचानक किसी नए रोमांटिक या इंटीमेट सीन को डालना किरदार के साथ नाइंसाफी जैसा लगता।

लेखक के मुताबिक शिवम की पुरानी प्रेमिका अब सिर्फ उसकी मोहब्बत नहीं रह गई है, बल्कि उसकी ताकत और उसे रास्ता दिखाने वाली प्रेरणा बन चुकी है। इसलिए फिल्म में शिवम की प्राथमिकता किसी नए रोमांस की तलाश नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी में सामने आई बड़ी चुनौती से लड़ना है।

जबरदस्ती का सीन डालना नहीं चाहते थे मेकर्स

बिलाल सिद्दीकी ने साफ किया कि टीम को पता था कि इमरान हाशमी को लेकर दर्शकों की कुछ खास उम्मीदें रहती हैं। बावजूद इसके मेकर्स ने कहानी के साथ समझौता नहीं किया। उन्हें ऐसा कोई स्वाभाविक मौका नहीं मिला, जहां किसिंग सीन कहानी का हिस्सा लगे।

यही वजह रही कि इमरान की पुरानी ‘सीरियल किसर’ वाली पहचान को ‘आवारापन 2’ में दोहराने की कोशिश नहीं की गई। मेकर्स का मानना था कि अगर सिर्फ दर्शकों की उम्मीद पूरी करने के लिए ऐसा सीन डाला जाता, तो वह कहानी में बनावटी नजर आता।

इमरान की रोमांटिक इमेज फिर दिख सकती है

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इमरान हाशमी की फिल्मों में रोमांस का दौर खत्म हो गया है। बिलाल सिद्दीकी ने मजाकिया अंदाज में संकेत दिया कि अभिनेता किसी दूसरी फिल्म में अपनी उस चर्चित इमेज में नजर आ सकते हैं। लेकिन ‘आवारापन 2’ के लिए कहानी और शिवम के भावनात्मक सफर को सबसे ऊपर रखा गया।

फिल्म की कहानी में शिवम का अतीत और उसका दर्द अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इमरान की पुरानी स्क्रीन इमेज को दोहराने के बजाय किरदार की भावनाओं को महत्व देना ही फिल्म की रचनात्मक दिशा बनी। यही वजह है कि ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी का ‘सीरियल किसर’ अवतार देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों को इस बार कुछ अलग देखने को मिला।