
उर्फी जावेद ने कंगना रनौत की बेबाकी की तारीफ (instagram-Urfi Javed/Kangana Ranaut )
Urfi Javed and Kangana Ranaut: उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज और खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की भी इसी वजह से तारीफ की है। उर्फी ने कंगना को इंडस्ट्री में अपनी बात खुलकर रखने वाली और नतीजों की परवाह न करने वाली शख्सियत बताया।
एक बातचीत के दौरान जब उर्फी जावेद से पूछा गया कि बॉलीवुड में उन्हें सबसे निडर कौन लगता है, तो उन्होंने बिना झिझक कंगना रनौत का नाम लिया। उर्फी के मुताबिक, कंगना भले ही कई लोगों को पसंद न आती हों, लेकिन उनकी बेबाकी का सम्मान किया जाना चाहिए।
उर्फी ने कहा कि कंगना अकेले खड़े होने से नहीं डरतीं। उनके मुताबिक, जहां इंडस्ट्री में कई लोग बॉयकॉट या साइडलाइन किए जाने के डर से अपनी बात कहने से बचते हैं, वहीं कंगना नतीजों की परवाह किए बिना अपने मन की बात कहती हैं।
उर्फी ने आगे कहा कि बहुत से लोग उनसे सहमत नहीं हो सकते या उन्हें पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन उनकी हिम्मत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कंगना की तुलना ऐसे इंसान से की जो किसी बड़े कैंप या इंडस्ट्री के दबाव के आगे चुप नहीं बैठता।
उर्फी के इस बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी चर्चा में आ गया। बातचीत में बॉलीवुड की उन महिलाओं को लेकर चर्चा हुई, जिन्होंने अपने-अपने तरीके से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। फिलहाल, उर्फी का कंगना की बेबाकी की तारीफ करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दोनों अभिनेत्रियां अक्सर अपनी राय को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, उर्फी ने इस बातचीत में खास तौर पर कंगना के खुलकर बोलने और आलोचना के बावजूद पीछे न हटने वाले अंदाज की तारीफ की।
बता दें, हाल ही में लद्दाख के चेक पोस्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस और बदसलूकी करने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बेहद गुस्से में चिल्लाती और खुद को Gen Z बताते हुए दिख रही हैं। जैसे ही ये वीडियो आया कंगना रनौत ने अपने विचार रखने शुरू कर दिए।
Updated on:
20 Aug 2026 05:05 pm
Published on:
20 Aug 2026 05:02 pm
