
इन्फ्लुएंसर के दावों के बाद CJP फाउंडर अभिजीत दिपके विवादों में (सोर्स: instagram-filmygyanvideos and filmygyan)
Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अंसारी ने दावा किया है कि छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कुछ सेलेब्रिटीज को पैसे दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्फी जावेद को 1 लाख रुपये और पूनम पांडे को 20 हजार रुपये दिए गए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें, अंसारी ने अपनी शिकायत में अभिजीत दिपके को "पाकिस्तानी एजेंट" बताते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दिपके उमर खालिद के सपोर्टर हैं और जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को पैसे देकर शामिल कराया।
फैजान अंसारी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए कुछ फेमस चेहरों को भुगतान किया गया। उनके मुताबिक, उर्फी जावेद को 1 लाख रुपये जबकि पूनम पांडे को 20 हजार रुपये दिए गए। हालांकि, उन्होंने इन दावों के समर्थन में सार्वजनिक रूप से कोई सबूत शेयर नहीं किया है। इसमें मजेदार बात ये है उर्फी जावेद ने मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन का सपोर्ट किया था, जबकि पूनम पांडे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, लेकिन दोनों ने पैसे लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इतना ही नहीं, अंसारी ने ये भी आरोप लगाया कि दिपके से जुड़े लोगों ने उन पर पुणे और औरंगाबाद में दो बार हमला किया। उनका दावा है कि इन घटनाओं को लेकर पहले से दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत के साथ कथित दस्तावेजी सबूत भी सौंपे हैं और दिपके की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ANI से बातचीत में अंसारी ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं और पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल, अभिजीत दिपके और पूनम पांडे की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उर्फी जावेद इस पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जो विरोध दिखा रही है। इस पर एक यूजर्स ने लिखा कि पब्लिसिटी के लिए कर रहा है ये सब फैजान। तो दूसरे ने लिखा ये सच है क्या! तो तीसरे ने लिखा कि पीडोस बर्दाश्त नहीं कर सकते कि औरतें पढ़ें और जिंदगी का जश्न मनाएं, तो कईयो ने विशाल ददलानी से भी कमेंट में पूछ लिया कि आपको कितना मिला। बता दें, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।
Updated on:
04 Aug 2026 02:25 pm
Published on:
04 Aug 2026 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
