4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इससे अच्छा तो मेरा कुत्ता आ जाता’, आकांक्षा चमोला के गौरव खन्ना को लेकर दिए बयान पर दोस्त पामेला सेरेना ने दी सफाई

Akanksha Chamola Dog Remark On Gaurav Khanna: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप सीजन 2' में कुछ दिनों पहले आकांक्षा चमोला के एक बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था कि उनसे मिलने के लिए उनके पति गौरव खन्ना आए थे लेकिन वो चाहती थीं कि उनके परिवार में से कोई आता। उनके माता-पिता में से कोई आ जाता या फिर उनका कुत्ता ही आ जाता। आकांक्षा के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके इसी बयान को लेकर उनकी दोस्त और लॉकअप से बाहर आ चुकीं कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chamola Dog Remark On Gaurav Khanna

आकांक्षा चमोला के बयान का पामेला ने किया बचाव (फोटो सोर्स- Instagram/Netflix

Akanksha Chamola Dog Remark On Gaurav Khanna: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री आकांक्षा चमोला का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने फैमिली वीक के दौरान कहा था कि अगर उनसे मिलने उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता आ जाता तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। इस बयान के बाद इंटरनेट पर खूब बहस छिड़ी और कई लोगों ने इसे उनके पति गौरव खन्ना के प्रति अपमानजनक बताया।

अब इस पूरे विवाद पर शो से बाहर हो चुकी कंटेस्टेंट और आकांक्षा की करीबी दोस्त पामेला सेरेना ने पहली बार खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ कहा कि आकांक्षा की बात को अधूरा दिखाया गया और उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।

क्या था पूरा मामला?

शो के दूसरे हफ्ते के दौरान आकांक्षा चमोला से मिलने उनके पति गौरव खन्ना शो में पहुंचे थे। मुलाकात के कुछ दिनों के बाद आकांक्षा ने भावुक होते हुए कहा था कि वो चाहती थीं कि उनके माता-पिता में से कोई आता या फिर उनका पालतू कुत्ता उनसे मिलने आता। इसी बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सिर्फ "कुत्ता आ जाता" वाली बात को ज्यादा उछाला गया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आकांक्षा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या उन्होंने अपने पति की भावनाओं का सम्मान नहीं किया।

पामेला सेरेना ने किया बचाव

'बॉलीवुड बबल' के साथ इंटरव्यू में पामेला सेरेना ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने आकांक्षा के पूरे बयान को नहीं सुना। उनके मुताबिक, आकांक्षा ने सबसे पहले अपने माता-पिता का जिक्र किया था और उसके बाद अपने पालतू कुत्ते की बात कही थी।

पामेला का कहना है कि लोगों ने सिर्फ एक लाइन को पकड़ लिया, जबकि पूरा संदर्भ अलग था। उन्होंने कहा कि कई लोगों के लिए उनके पालतू जानवर परिवार के सदस्य जैसे होते हैं और आकांक्षा भी उसी भावना के साथ यह बात कह रही थीं।

गौरव खन्ना के खिलाफ कभी नहीं बोलीं आकांक्षा

पामेला ने ये भी साफ किया कि आकांक्षा ने कभी भी अपने पति गौरव खन्ना के बारे में कोई अपमानजनक या नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि शो के दौरान भी आकांक्षा ने हमेशा गौरव का सम्मान किया और उनके बारे में अच्छी बातें ही कही हैं।

उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर जिस तरह से इस बयान को पेश किया गया, उससे वास्तविक संदेश पूरी तरह बदल गया। पामेला ने कहा कि अगर पूरा वीडियो देखा जाए तो यह साफ हो जाता है कि आकांक्षा का इरादा किसी का अपमान करना नहीं था।

दोस्ती के चलते रखा पक्ष

पामेला ने बताया कि शो के दौरान उनकी और आकांक्षा की अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसी वजह से वह उन्हें करीब से जानती हैं और विश्वास के साथ कह सकती हैं कि आकांक्षा का स्वभाव वैसा नहीं है जैसा सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में कई बार छोटी-सी बात को अलग तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे घटनाक्रम को समझना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

हालांकि पामेला सेरेना के बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस थमी नहीं है। कुछ लोग अब भी आकांक्षा के बयान की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि उनका बयान संदर्भ से हटाकर वायरल किया गया। इसी वजह से यह विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग