4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे बोली मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो’, अभिनेत्री आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी पर लगाया बड़ा आरोप

Shivangi Joshi Lock Upp Controversy: अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर आंचल खुराना ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने मैसेज भिजवाया था और कहा था कि मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो।
3 min read
Google source verification
Aanchal Khurana Allegations On Shivangi Joshi

आंचल खुराना ने शिवांगी जोशी पर लगाए आरोप (फोटो सोर्स- Instagram/netflixindia)

Aanchal Khurana Allegations On Shivangi Joshi: रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' का दूसरा सीजन लगातार विवादों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को फिनाले तक पहुंचाने का फैसला लिया था। जहां एक तरफ इस कदम की जमकर तारीफ हुई, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। अब इस पूरे विवाद में टीवी अभिनेत्री आंचल खुराना की एंट्री ने मामला और गर्मा दिया है।

आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए शिवांगी जोशी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दर्शकों के सामने जो छवि दिखाई देती है, वास्तविक जीवन में शिवांगी उससे बिल्कुल अलग हैं। हालांकि, ये सभी आरोप आंचल खुराना के व्यक्तिगत दावे हैं और शिवांगी जोशी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुराने विवाद का किया जिक्र

आंचल खुराना ने अपने वीडियो में कई साल पुरानी एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक टीवी शो के दौरान शिवांगी जोशी ने उन्हें लंबा मैसेज भेजा था। आंचल के मुताबिक, उस समय शिवांगी ने उन पर अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड के करीब आने का आरोप लगाया था और उनसे दूरी बनाए रखने कोक कहा था।

आंचल का कहना है कि उस समय उनका उस रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं था और उन्होंने पूरे मामले को नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उन्हें महसूस हुआ कि मामला वैसा नहीं था जैसा उन्हें बताया गया था।

फैंस के व्यवहार पर भी जताई नाराजगी

आंचल खुराना ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब किसी सेलिब्रिटी के फैंस बिना पूरी सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर हमला करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के साथ काम कर चुकी हैं, इसलिए अपने अनुभव के आधार पर अपनी बात रख रही हैं। उनका कहना था कि किसी कलाकार को केवल टीवी या सोशल मीडिया पर देखकर उसकी पूरी शख्सियत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

'कैमरे के सामने अलग, असल में अलग'

आंचल ने शिवांगी जोशी पर आरोप लगाया कि वह शो के दौरान अपने फैंस के सामने एक अलग छवि पेश कर रही हैं। उनके मुताबिक, शो में कई मौकों पर उनका असली स्वभाव भी देखने को मिला। आंचल ने दावा किया कि ऑन-स्क्रीन दिखाई देने वाली मासूम छवि पूरी तरह वास्तविक नहीं है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

हर्षद चोपड़ा की जमकर तारीफ

जहां आंचल ने शिवांगी पर सवाल उठाए, वहीं उन्होंने हर्षद चोपड़ा की खुलकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हर्षद वास्तविक जीवन में बेहद सरल, ईमानदार और नेक इंसान हैं। आंचल के मुताबिक, हर्षद का व्यक्तित्व वैसा ही है जैसा लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि लोग उन पर यह आरोप लगाते हैं कि वह चर्चा में बने रहने या किसी रियलिटी शो में जाने के लिए ऐसी बातें करती हैं, लेकिन उनका मानना है कि सच बोलने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई बहस

आंचल के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने उनके दावों का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने शिवांगी जोशी का बचाव करते हुए आंचल के आरोपों को गलत बताया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि आंचल जिस पुराने रिश्ते की बात कर रही हैं, वह अभिनेता कुशाल टंडन से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, आंचल ने अपने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया और यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

इससे पहले शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने भी दावा किया था कि कुशाल टंडन ने उनके साथ फ्लर्ट किया था और इस बारे में जानकारी मिलने के बाद शिवांगी भावुक हो गई थीं। अब आंचल खुराना के नए आरोपों ने इस विवाद को और हवा दे दी है।

फिलहाल शो के फिनाले से पहले यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शक अब यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि शिवांगी जोशी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग