बॉलीवुड

कृति सैनन ने इस करोड़पति के साथ रिलेशनशिप कर दिया कन्फर्म! फैंस बोले- शादी कब है?

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है, उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर आए कमेंट से ये हिंट मिला है।

3 min read
Aug 28, 2024

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार भी बात उनके रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ी है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से हिंट मिला है। उनकी तस्वीर पर उनके कथित बॉयफ्रेंड ने कमेंट किया है।

दरअसल, कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने कई हिट गानों पर डांस कर रही हैं, जिसमें ‘चोली के पीछे’, ‘परम सुंदरी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शामिल हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "ये एक "डेडली" एक्ट था! लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉरमेंस से ज़्यादा रोमांचक कुछ नहीं देता!!"

रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया ये कमेंट

इस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का भी कमेंट आया है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए करोड़पति बिजनेसमैन कबीर ने कहा, "मैं मर गया… (हंसते हुए इमोजी)"। लवर बॉय का ये कमेंट देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। लोगों ने उनकी शादी की तारीख तक पूछ डाली।

एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या आप कृति से शादी कर रहे हैं????" दूसरे ने कहा, "जीजू इन दा हाउस।" तीसरे ने कहा, "इसे ऑफिशियल करो, भाई…" , एक ने लिखा, "ये आधिकारिक है।" बहुत से लोग शादी में आमंत्रित करने की भी बात कह रहे हैं।

कृति सैनन और कबीर बहिया

कृति सैनन और कबीर के रिलेशनशिप की अफवाहें सबसे पहले तब फैलीं जब ग्रीस में छुट्टियां मनाने गए दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपनी-अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे एक ही स्टोल/शॉल पहने हुए दिखाई दिए। इससे प्रशंसकों को यकीन हो गया कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है।

कृति सैनन की अपकमिंग फिल्म

अब इस कमेंट ने इनके रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, भले ही दोनों ने नहीं पर उनके फैंस को तो ऐसा ही लग रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति को आखिरी बार हिट फिल्म “क्रू” में देखा गया था। वो अब काजोल के साथ एक मिस्ट्री थ्रिलर “दो पत्ती” की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनके फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें कृति और काजोल एक साथ काम कर रही हैं।

Published on:
28 Aug 2024 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर