बॉलीवुड

क्या सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ दर्ज करवाई FIR? कहा था- फोटो मत खींचो तैमूर अंधा हो जाएगा…

Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
2 min read
Apr 14, 2019
क्या सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ दर्ज करवाई FIR? कहा था- तैमूर अंधा हो जाएगा...
क्या सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ दर्ज करवाई FIR? कहा था- तैमूर अंधा हो जाएगा...

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल, तैमूर की पॅापुलेरिटी दोनों को बेहद परेशान कर रही है। आए दिन पैपराजी का तैमूर की तस्वीरें क्लिक करना सैफ-करीना को टैंशन में डाल रहा है। साथ ही सैफ-करीना के घर के आसपास हर वक्त फोटोग्राफर्स का मौजूद रहना बाकी लोगों को भी दिक्कत दे रहा है।

हाल में फोटोग्राफर्स की भीड़ को सैफ-करीना के घर के पास से हटाने के लिए पुलिस पहुंची। खबर थी कि बिल्डिंग के भीतर से ही किसी ने फोटोग्राफर्स की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस में शिकायत की थी। जिस वक्त पुलिस फोटोग्राफर्स को हटा रही थी उसी वक्त सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर को लेकर वहां से निकले। कयास लगाए गए कि ये शिकायत सैफ ने ही पुलिस से की होगी।

हाल में सैफ फोटोग्राफर्स से अपसेट नजर आए थे और उनपर भड़क गए थे। तैमूर की लगातार फोटोज खींचने की वजह से सैफ ने गुस्से में फोटोग्राफर्स को बोला, 'बस करो यार, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा।'

हालांकि शिकायत को लेकर जब मीडिया ने सैफ से बातचीत की तो सैफ ने कहा की उन्होंने फोटोग्राफर्स के खिलाफ किसी तरह की शिकायत पुलिस में नहीं की थी। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि संभव है कि उनके किसी पड़ोसी ने फोटोग्राफर्स की भीड़ से परेशान होकर शिकायत की हो। उन्होंने बताया कि करीना और वह एक सम्मानित जगह रहते हैं जहां और भी कई प्रतिष्ठित परिवारों का निवास है। तो संभव है कि किसी ने परेशान होकर शिकायत दर्ज करा दी हो।

Published on:
14 Apr 2019 12:07 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा