बॉलीवुड

Flashback : इस शख्स के कारण पूरे 14 साल ऐश्वर्या ने शाहरुख से बात तक नहीं की!

जानिए आखिरकार साल 2003 में ऐसा क्या हुआ कि ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान एक दूसरे के दुश्मन बन गए ?    

2 min read
Sep 26, 2017
Aishwarya_Shahrukh

बॉलीवुड का हर हीरो खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या रॉय के साथ काम करने को बेताब रहता है। लेकिन एक बॉलीवुड स्टार ऐसा भी जो पिछले 14 साल से ऐश्वर्या के साथ काम करने को तैयार नहीं है। है चौंकाने वाली बात! अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार ऐसा कौनसा स्टार है जो ऐश्वर्या रॉय के साथ जोड़ी बनाने को तैयार नहीं और क्यों? तो आपको बता दें कि शाहरुख खान ने पिछले 14 साल से ऐश्वर्या से बात तक नहीं की है! अब सवाल ये उठता है कि आखिर किसकी वजह से हुआ ये सब? तो उस शख्स का नाम है सलमान खान। ये सब सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यही असली सच है।

बॉलीवुड फिल्म 'मोहब्बतें' से लेकर 'देवदास' तक शाहरुख और ऐश्वर्या रॉय की खूबसूरत जोड़ी ने अपनी दमदार केमिस्ट्री से सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाई थी। उस समय इस जोड़ी डिमांड भी बहुत बढ़ गई थी। उन दिनों इस जोड़ी ने 5 नई फिल्में साइन की थी। लेकिन इन दोनों की जोड़ी में एक शख्स की वजह से ऐसी खलल पड़ी कि ऐश्वर्या को सभी फिल्मों को छोड़ना पड़ा।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो ये सब साल 2003 में हुआ। जब शाहरुख और ऐश्वर्या रॉय फिल्म चलते-चलते में साथ काम कर रहे थे। उस समय ऐश्वर्या राय बच्चन , सलमान खान से अपना रिश्ता खत्म कर रही थीं। जिस वजह से सलमान खान और ऐश के बीच काफी लड़ाइयां हो रही थीं। बताया जाता है कि कई बार तो सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन से लड़ाई करने के लिए फिल्म चलते-चलते के सेट पर भी आ जाते थे। जिस कारण फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ जाती थी। इसकी वजह से शाहरुख खान का काफी नुकसान भी होता था क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर वही थे। हालांकि शाहरुख खान दोस्ती के चलते यह सब सह रहे थे। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक दिन सलमान खान बहुत गुस्से में सेट पर आए और हंगामा करना शुरु कर दिया। उस दिन के बाद शाहरुख खान ने इस परेशानी को जड़ से खत्म करने का फैसला ले लिया।

जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म चलते-चलते से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह इस फिल्म में रानी मुखर्जी को लिया गया। बस फिर क्या था शाहरुख खान के इस फैसले ने ऐश्वर्या राय बच्चन को नाराज कर दिया। जिसके बाद ऐश ने लगभग 14 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की। हालांकि इसके बाद शाहरुख खान और ऐश्वर्या रॉय कुछ इवेंट्स् में जरूर एक-दूसरे के सामने आए हैं, लेकिन साथ में काम नहीं किया।

ऐश्वर्या रॉय और शाहरुख खान के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि 14 साल पुराने विवाद को भुलाकर शाहरुख खान और ऐश्वर्या रॉय फिर से दोस्त बन गए हैं। इसके चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी की लहर छाई हुई है क्योंकि दो बिछुड़े दोस्त सालों बाद मिले हैं। अब आपके जहन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिरकार इन दोनों के बीच लड़ाई कैसे हुई और किसकी वजह से हुई। तो इसका जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में नीचे देेने जा रहे हैं आखिर शाहरुख और ऐश्वर्या के बीच लड़ाई क्यूं हुई और किसके कारण हुई?

ये भी पढ़ें

संगीता का श्राप सलमान को नहीं करने दे रहा शादी, देखें वीडियो

Also Read
View All
‘तुम बेवकूफ हो’, जाकिर खान पर फूटा शाहरुख खान के निर्देशक का गुस्सा, ‘धुरंधर 2’ को लेकर बांद्रा वाले कमेंट पर साधा निशाना

जाकिर खान के ‘बॉलीवुड जलता है’ बयान पर फूटा अमीशा पटेल का गुस्सा, बोलीं- ‘यार, नेगटिविटी फैलाना बंद करो’

‘बच्चा गोद ले लूंगी’, 41 की अभिनेत्री ने निजी जिंदगी पर खोले राज, गोविंदा की भांजी का बयान हुआ वायरल

श्रीदेवी को अंदर से खाने लगी थी लोगों की बेरुखी, बेटी जान्हवी कपूर ने मौत के 8 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- आज भी दर्द है

राजपाल यादव पर मजाक ले डूबा तो सौरभ द्विवेदी ने दी सफाई, कॉमेडियन भी बोले- उनका दिल दुखाना मेरा दुखाने जैसा