बॉलीवुड

Diljit Dosanjh का जबरा फैन, ट्रक पर चढ़कर देखा लाइव कॉन्सर्ट, सुनाया Rahat Indori साहब का शेर

Diljit Dosanjh ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया द्वारा लगाए गए आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, "भारत में टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग सिनेमा के दौर से होती आई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 11:56 AM IST
Feature image

Diljit Dosanjh Singer: पंजाबी सिंगर और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंदौर में अपने लाइव परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। शो के दौरान एक मजेदार और हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब उनके फैंस ट्रक की छत पर चढ़कर कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दिलजीत ने इस दिलचस्प घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में दिखा कि कुछ फैंस वेन्यू के बाहर खड़े एक ट्रक की छत पर चढ़ गए। बैकग्राउंड में दिलजीत का लोकप्रिय गाना 'किन्नी किन्नी' बज रहा था। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने चुटीला कैप्शन दिया, "इंदौर।

पहले भी देखे गए फैंस के दिलचस्प कारनामे

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत के फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए अनोखे तरीके अपनाए हों। नवंबर में जयपुर में हुए उनके शो में कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपने पीजी की बालकनी से परफॉर्मेंस का आनंद लिया। वहीं, अहमदाबाद में फैंस होटल की बालकनी से कॉन्सर्ट का मजा लेते दिखे।

टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर उठाया सवाल

इंदौर के शो में दिलजीत ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मेरे कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक में बिक रहे हैं। लेकिन इसमें मेरा क्या दोष? अगर कोई 10 रुपये का टिकट खरीदकर 100 रुपये में बेचता है, तो इसमें आर्टिस्ट की क्या गलती?"

राहत इंदौरी की कविता से बांधा समां

दिलजीत ने आगे राहत इंदौरी की मशहूर पंक्तियां सुनाईं:
"मेरे हुजरे में नहीं और कहीं पर रख दो,
आसमां लाए हो ले आओ ज़मीं पर रख दो।
अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे क़ातिल,
आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो।"
फैंस ने इस पर जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

"बदनामी का डर नहीं"

दिलजीत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया द्वारा लगाए गए आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, "भारत में टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग सिनेमा के दौर से होती आई है। सिर्फ तरीके बदल गए हैं।"

दिल-लुमिनाटी टूर का समापन

दिलजीत का दिल-लुमिनाटी टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा। इसके पहले वह चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे।

Updated on:
9 Dec 2024, 11:56 AM IST
Published on: