बॉलीवुड

अंगद को फिर मिला तापसी का साथ, दिलजीत संग खेलेंगे हॉकी

अंगद फिल्म में हॉकी खिलाड़ी और संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत के किरदार में दिखाई देंगे...
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 1:34 PM IST
angad bedi
angad bedi

हाल ही यह घोषणा की गई थी कि अभिनेता अंगद बेदी जल्द ही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे, अभिनेता ने हाल ही अबू धाबी में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग पूरी की है। उनकी अगली फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं और इसमें दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

निभा रहे हैं बिक्रमजीत का किरदार
अंगद फिल्म में हॉकी खिलाड़ी और संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत के किरदार में दिखाई देंगे। दिलजीत दोसांझ फिल्म में संदीप सिंह के किरदार में नजर आएंगे। पिछले हफ्ते अंगद ने हॉकी में अपनी ट्रेनिंग शुरू की, जिसमें और कोई नहीं संदीप सिंह खुद थे, जो कलाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए उतरे थे। इस रोल के लिए हाई स्टेमिना और एनर्जी की जरूरत होती है, लेकिन अंगद के लिए यह एक बड़ा काम नहीं है, क्योंकि वह बहुत ही कम उम्र से एथलीट रहे हैं।

ट्रेनिंग भी उन्हीं से
अभिनेता के एक करीबी सूत्र का कहना है, ‘हॉकी कठिन खेल है और अंगद इसमें अपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं। बिक्रमजीत खुद अंगद को अपनी स्टाइल का प्रशिक्षण देने के लिए जल्द ही मैदान पर उतरेंगे। अब वह संदीप के तहत ट्रेनिंग करेंगे। निर्देशक शाद अली यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रोफेशनल्स से प्रशिक्षण लिया जाए। संदीप ने उन्हें उनके और अपने भाई के खेल के बारे में अनुभवों को शेयर करते हुए कुछ तकनीकें सिखाई हैं। कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा दोनों भाइयों के इर्द-गिर्द घूमता है, बड़े भाई से संदीप को यह पता चलता है कि हॉकी का वास्तव में क्या मतलब है। विक्रमजीत ने उन्हें शुरुआती सालों में प्रशिक्षित किया था।’

पिंक के बाद फिर तापसी के साथ
इस बायोपिक ने अंगद और तापसी को शूजित सरकार की फिल्म ‘पिंक’ के बाद वापस से जोड़ा है। इसने शाद अली को अपने मेंटर गुलजार के साथ भी फिर से जोड़ा है, जिन्होंने उनकी सभी पांचों फिल्मों के गीत लिखे हैं। अंगद जल्द ही दिलजीत और तापसी के साथ रीडिंग शुरू करेंगे और फिल्म की शूटिंग इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

Published on:
Also Read
View All