बॉलीवुड

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे अनुराग कश्यप से हुई 8 घंटे पूछताछ, पायल घोष ने ट्वीट कर कहा ‘अब न्याय की उम्मीद’

यौन उत्पीड़न मामले में मुंबई पुलिस ने की निर्देशक Anurag Kashyap से पूछताछ एक्ट्रेस Payal Ghosh ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को कहा धन्यवाद निर्देशक की वकील Priyanka Khimani ने सभी आरोपों का बताया झूठा

2 min read
Oct 02, 2020
Director Anurag Kashyap questioned for hours in sexual harassment case

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पायल घोष ने बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत दर्ज होते ही मुंबई ने अनुराग को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलवाया। जहां उनसे करीबन 8 घंटे तक पूछताछ की गई। घंटो बाद निर्देशक को वर्सोवा पुलिस स्टेशन से निकलते हुए देखा गया।

बीते दिन यानी कि गुरुवार के दिन अनुराग कश्यप पुलिस स्टेशन गए थे। मुंबई पुलिस द्वारा घंटों पूछताछ के बाद उन्होंने अनुराग को जाने दिया। यह देखते हुए पायल घोष ने ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस का धन्यवाद कहा। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा कि वह अब न्याय की आशा रखती हैं। वहीं कुछ समय बाद अनुराग की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें अनुराग पर लगाए गए सभी आरोपों का झूठा बताया गया है।

निर्देशक की वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल पर लगे यौन उत्पीड़न के झूठे इल्जाम लगाए गए हैं। ऐसे में उनके लिए जो समन आए है उससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठ, निंदनीय और गलत हैं। यह बेहद ही दुख की बात है कि #MeToo के आंदोलन की महत्वता को ना समझते हुए उसे अपने लालच के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपको बता दें पायल घोष ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करनी की कोशिश की। जबकी अनुराग शुरूआत से ही इन सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं। महिला आयोग भी अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज को तैयार बैठी है। कुछ समय पहले पायल की शिकायत दर्ज ना होने पर एक्ट्रेस ने थाने के बाहर ही भूख हड़ताल का निर्णय लिया था। उन्होंने इस पूरे मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी संग भी मुलाकात की थी। जहां अभिनेत्री ने अपनी सुरक्षा की अपील करते हुए अनुराग कश्यप को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी। इस दौरान अभिनेत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी दिखाई दिए थे।

Published on:
02 Oct 2020 08:11 am
Also Read
View All